Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं कर रहे राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sunder Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ चौबीसों घंटे जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं फील्ड में उतरकर राहत व बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी कर रहे हैं।

मंगलवार को आपदा से सर्वाधिक प्रभावित कुल्लू ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के उपरान्त मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों में पहुंचकर प्रभावितों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बने राहत शिविर में प्रवासी लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपनत्व से सभी प्रभावितों को ढाढस बंधाया और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

उन्होंने यहां आवासियों के साथ भोजन ग्रहण किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस विपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के हर क्षण उनके साथ खड़ी है। इसके उपरान्त वह कुल्लू के गांधीनगर राहत शिविर में पहुंचे और वहां प्रभावितों के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

देर शाम मुख्यमंत्री ज़िला नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी प्राप्त करते रहे और बचाव दलों तथा स्थानीय प्रशासन का हौंसला भी बढ़ाया। वह मंगलवार रात को लगभग साढ़े 12 बजे तक राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते रहे। 

कुल्लू शहर में विद्युत आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने मलाणा परियोजना प्रबन्धन से सीधी बात की और इसके उपरान्त शहर में मंगलवार रात को लगभग 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। मुख्यमंत्री ने कुल्लू व मनाली के मध्य सड़क सम्पर्क बहाल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वयं इसकी निगरानी भी करते रहे। 

मंगलवार सायं मनाली में फंसे पर्यटकों व अन्य लोगों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने का कार्य शुरू हुआ और मुख्यमंत्री स्वयं रामशीला गैमन पुल के पास पहुंचे और उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आए पर्यटकों के साथ बातचीत कर उन्हें सुरक्षित वापसी का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति ज़िला प्रशासन के साथ भी निरन्तर सम्पर्क बनाए रखा। 

उन्हें अटल टनल तक सड़क सम्पर्क बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लाहौल घाटी में फंसे पर्यटकों व अन्य लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित निकाला जा सके।  अभियान के दौरान उनके साथ मौजूद मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पर्यटक अपनी सुरक्षित वापसी को लेकर काफी आश्वस्त नज़र आए। 

राजस्थान तथा अन्य क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने रामशिला में मुख्यमंत्री से बात कर प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। राजस्थान के एक पर्यटक ने कहा कि हिमाचल के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं, जो विपदा की इस घड़ी में स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

मुख्य संसदीय सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर रामशिला पुल पर मनाली व अन्य क्षेत्रों से निकाले जा रहे पर्यटकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है। इसमें विभिन्न गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sunder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD