Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

अमरूदों के पौधों सम्बन्धी मुआवज़ा घोटाला : विजीलैंस द्वारा एक और सेवामुक्त पटवारी गिरफ़्तार

बहु- करोड़पति घोटाले में 19वीं गिरफ़्तारी

Vigilance Bureau, Scam, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर (मोहाली) , 11 Jul 2023

Last updated on: Jul 11, 2023, 00:00 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सेवामुक्त पटवारी सुरिन्दरपाल को अमरूदों के पौधों के मुआवज़े में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के सम्बन्ध में गिरफ़्तार किया है। उक्त पटवारी घोटाले के समय लैंड ऐकुज़ीशन कुलैकटर (एल. ए. सी.) ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथारटी (गमाडा) के दफ़्तर में तैनात था। 

इस घोटाले में यह 19वीं गिरफ़्तारी है। ज़िला एस. ए. एस. नगर (मोहाली) के गाँव बाकरपुर में गमाडा की तरफ से अधिग्रहित की गई ज़मीन के बदले जारी किये करोड़ों रुपए के मुआवज़े में यह घपला हुआ था।

ज़िक्रयोग्य है कि उक्त मुलजिम के साथी पटवारी सुरिन्दरपाल सिंह को कल श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ़्तार किया गया था। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सुरिन्दरपाल ने गलत लाभार्थियों को मुआवज़े का लाभ दिलाने के लिए गलत सूचना देने में अहम भूमिका निभाई थी। 

बाग़बानी विभाग की तरफ से मुआवज़े की सिफ़ारिश के लिए एल. ए. सी. गमाडा को भेजी गई मूल्यांकन रिपोर्ट में कुछ ज़मीन मालिकों के नाम और ज़मीन का हिस्सा राजस्व रिकार्ड के हिसाब के साथ सही नहीं था परन्तु उक्त पटवारी ने इस संबंधी ऐतराज़ उठाने की बजाय बाग़बानी विभाग की इस रिपोर्ट अनुसार मुआवज़ा राशि जारी करने की रिपोर्ट कर दी। उक्त पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर नायब-तहसीलदार ने यह केस समकालीन एल. ए. सी. को आगे भेज दिया, जिसकी तरफ के बाद में मुआवज़े की अदायगियां जारी कर दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरिन्दरपाल निवासी एम. आई. जी. फ्लैटस, सैक्टर- 70, मोहाली को अमरूदों के पौधों के बहु-करोड़पति मुआवज़ा घोटाले में मुलजिम के तौर पर नामज़द करके आज गिरफ़्तार किया गया है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Scam , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD