Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

शाहरुख खान की "जवान" के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई ( अनिल बेदाग ) , 11 Jul 2023

Last updated on: Jul 11, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता। दरअसल, शाहरुख की मेगा फिल्म 'जवान' के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में है और इसलिए भी फैन्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है।    

शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर बनी इस फ़िल्म ने अपनी भव्यता से सभी के होश को उड़ा दिया है, साथ ही एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। 

जवान जो कि एक्शन और इमोशन का एक परफेक्ट मिक्स है, उसके प्रीव्यू में मौजूद शानदार सीन्स और बड़े पैमाने पर उसे प्रदर्शित करने की वजह से दर्शकों के बीच उसे लेकर उत्साह को बढ़ा दिया है। प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है।

प्रीव्यू की शुरुआत किंग खान की अनोखी आवाज के साथ होती है, जो आने वाले समय के लिए उत्साह को बढ़ाता है। फैन्स के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक शाहरुख के अलग-अलग लुक को देखना है, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। 

इतना ही नहीं फ़िल्म से जुड़ी खास बात यह भी है कि इसमें पूरे भारतीय सिनेमा के जाने माने नाम स्टार कास्ट के रूप में नज़र आने वाले हैं। दूसरी तरफ दमदार एक्शन सीन्स की झलक, शानदार गाने और रेट्रो ट्रैक "बेकरार करके" पर शाहरुख का जबरदस्त प्रदर्शन फिल्म के कमाल का होने का वादा करता है। 

सफल फिल्में देने के लिए जाने जानें वाले एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' अपनी निर्देशन क्षमता का परिचय देती है। हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाने वाले अनिरुद्ध द्वारा रचित खूबसूरत बैकग्राउंड स्कोर और ट्रैक उत्साह को और बढ़ा रहे हैं।  

जवान में ग्रैमी-नामांकित और बेहद लोकप्रिय कलाकार राजा कुमारी का 'द किंग खान रैप' भी शामिल है, जो एक हाई-एनर्जी और जबरदस्त ट्रैक है, जिसे प्रीव्यू में भी दिखाया गया है। जवान सबसे प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसे किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर निर्मित किया गया है, इसे असाधारण कलाकारों का समर्थन मिला है, जिसमें शाहरुख के साथ भारत के सभी हिस्सों से मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं। 

शाहरुख खान की इस फ़िल्म में नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में इन सितारों की मौजूदगी ने सभी भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए अपनी अपील को बढ़ाया है, और इस तरह से यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म बन गई है।

जवान की प्रीव्यू बेशक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने का वादा करती है।  दिलचस्प पोस्टर और एक छोटे टीज़र के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, प्रीव्यू आखिरकार धमाकेदार अंदाज में आ गया है।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD