Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा होशियारपुर का रेलवे स्टेशन : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होशियारपुर रेलेवे में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Hoshiarpur, Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से एक नई नीति बनाई है, जिसमें मल्टी माडल एकीकरण, भवन के सुधार और स्टेशनों के दोनों किनारों के एकत्रीकरण की परिकल्पना की गई है ताकि रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुखद यात्रा का अनुभव मिल सके। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर का रेलवे स्टेशन भी विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डी.आर.एम फिरोजपुर मंडल सीमा शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, ए.डी.आर.एम बलबीर सिंह, सीनियर डी.सी.एम शुभम कुमार, सीनियर डी.एस.सी आर.पी.एफ रजनीश त्रिपाठी, सीनियर डी.ओ.एम. फिरोजपुर उचित सिंघल, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलेवे स्टेशन होशियारपुर में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए कहा कि होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्लेटफार्म, यात्री सुविधा का अपग्रेडेशन 2.49 करोड़, 2.25 लाख लीटर क्षमता वाली ओवरहैड टैंक व ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था पर 2.49 करोड़, साफ्ट अपग्रेडेशन, स्टेशन बिल्ंिडग के प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म शेल्टर, टायलेट्स ब्लाक, दूसरे प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज, उच्च स्तरीय प्लेटफार्म का निर्माण पर 17.52 करोड़, 12 मीटर फुट-ओवर-ब्रिज का निर्माण 8.03 करोड़, सिग्निलिंग व्यवस्था का अपग्रेडेशन 30 करोड़ तथा जालंधर सिटी- होशियारपुर रेल खंड का विद्युतीकरण 20 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत रुफ प्लाजा के साथ फुट-ओवर- ब्रिज, सेकेंड एंट्री स्टेशन बिल्ंिडग के पहुंच के लिए सडक़ों को शहर से जोडऩा एवं टिकट के लिए बुकिंग काउंडर, वातानुकूलित वेटिंग हाल, पार्किंग की व्यवस्था, बेहतर ट्रैफिक परिचालन के लिए सर्कुलेुटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफार्मों को उच्च स्तरीय बनाना एवं नए प्लेटफार्म  शेल्टर की व्यवस्था, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, कार्यकारी वेटिंग हाल, नए शौचालयों का निर्माण, अच्छी तरह के डिजाइन एवं अच्छी दृश्यता वाली साइनेज और लाइटिंग का उचित प्रबंध आदि कार्य किए जाएंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना करती है। इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है, जैसे स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, सफाई, मुफ्त वाई-फाई, कियोस्क, स्टाल आदि। 

इस योनजा में प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के सुविधाएं, आवश्यकता के अनुसार रुफ प्लाजा, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, बैंक्वेट हाल आदि की भी परिकल्पना की गई है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के लिए फिरोजपुर मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। 

इसमें लुधियाना, जालंधर कैंट, जम्मू तवी, फगवाड़ा, होशियारपुर, फिरोजपुर कैंट, मुक्तसर, फाजिल्का, कोटकपूरा, ढंढारी कलां, फिल्लौर, मोगा, पठानकोट, गुरदासपुर, ऊधमपुर, बैजनाथ पपरोराला, बडगाम और कपूरथला स्टेशन है। इन स्टेशनों का अपग्रेडेशन करीब 1133 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा ब्यास, अमृतसर, जालंधर सिटी, पालमपुर, पठानकोट कैंट, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर मास्टर प्लान बनाने हेतु कंसल्टेंसी का कार्य प्रगति पर है।

                                             

 

Tags: Hoshiarpur , Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD