Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गांव चक्क साधु से चगरां तक बनी प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना का हुआ लोकार्पण

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व कैबिनेट मंत्री जिंपा ने संयुक्त रुप से किया सडक़ का उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश व कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने संयुक्त रुप से शनिवार सांय 7 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से गांव चग्गरां तक बनी 10.470 किलोमीटर लंबी सडक़ का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। 

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह भी मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि होशियारपुर में केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से सडक़ नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में और कई महत्वपूर्ण सडक़ों का निर्माण शुरु किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत बनाई गई यह सडक़ गांव चक्क साधु से शुरु होकर यह सडक़ गांव मन्नण, बसी हस्त खां होती हुई मल्ममजारां व बहादुरपुर बाहियां से होते हुए चंडीगढ़ रोड पर चग्गरां में निकलेगी, जिससे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आने वाले यातायात को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा। 

उन्होंने बताया कि भविष्य की जरुरतों के मद्देनजर इस प्रोजैक्ट को लोगों को बहुत लाभ मिलेगा और अब शहर में आने वाले बड़े ट्रैफिक को बाहर से ही चंडीगढ़ रोड के लिए तब्दील किया जा सकेगा।कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है। 

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार के आर.डी.एफ फंड को जल्द जारी कर पंजाब के ग्रामीण विकास में सहयोग करें। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, सरपंच हरजिंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

             

             

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD