Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने किया याद

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भाजपा कार्यालय में अर्पित की पुष्पांजलि

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2023

भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती  के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कमलम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी फोटो पर  पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया व उनके बताये रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का प्रण लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने  विशेष रूप से उपस्थित रहकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा  के  प्रदेश अध्यक्ष  अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी, कार्यालय सचिव देवी सिंह सहित सभी जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने  पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया और कहा कि श्यामा प्रसाद  मुखर्जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्रभावशाली योगदान के लिए अपार सम्मान प्राप्त किया। उनकी आदर्शवादी सोच, निष्ठा, और प्रतिबद्धता ने लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। तथा तथा स्वतंत्रता के। 

बाद देश को सच्ची स्वतंत्रता दिलाने के लिए एक देश दो  विधान ,दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया व  कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया तथा कश्मीर की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1908 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था, उनके पिता का नाम आशुतोष मुखर्जी था। 

कोलकाता विश्वविद्यालय से शिक्षा करके ब्रिटिश सरकारी स्कॉलरशिप प्राप्त कर  ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गए। उन्होंने वहां उच्चतर अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त की और विभिन्न गैर-कार्यकारी संगठनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

भारत लौटने के बाद, डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सक्रिय योगदान दिया और बंगाल के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बने। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न जेलों में कैदी रहकर अपने सामरिक और व्यापारिक कुशलताओं का प्रदर्शन किया।

डॉ. मुखर्जी का व्यक्तित्व राष्ट्रीयता, गौरव और आदर्शवाद के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और उच्च नैतिक मूल्यों, संघटित संगठन, राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा दिया। उन्होंने राष्ट्र को हमेशा सर्वोपरि माना।

आज का दिन  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इस महान सपूत का जन्मदिन है जिसे हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के रूप में मना कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते है और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लेते है।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD