Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डायरैक्टर स्वास्थ्य डॉ. आदर्शपाल कौर द्वारा दाँतों सम्बन्धी स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

दाँतों के डाक्टरों द्वारा मुँह के कैंसर की जांच को पहल दी जाये : डॉ. आदर्शपाल कौर

Health, Dr Adarshpal Kaur, Director Health & Family Welfare, National Oral Health Program, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब राज्य में दाँतों सम्बन्धी स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में नेशनल ओरल हैल्थ प्रोग्राम ( एन. ओ. एच. पी.) पंजाब के अधीन नये बनाऐ गए ज़िला नोडल अफ़सरों (डी. एन. ओज़) के लिए एक तिमाही दाँतों की समीक्षा मीटिंग कम इंडकशन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। 

इस समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई डॉ. आदर्शपाल कौर और डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (प. भ.) डाः रविन्द्र पाल कौर ने सांझे तौर पर की। मीटिंग का उद्देश्य ओरल हैल्थ जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ दाँतों की सभी ओपीडीज़ में से जाने वाली दाँतों की प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में सभी जिलों की तिमाही प्रगति की समीक्षा करना था।

अपने संबोधन में डॉ. आदर्शपाल कौर ने सभी 23 जिलों के ज़िला डैंटल हैल्थ अफ़सरों ( डी. डी. एच. ओज) और डी. एन. ओज को दाँतों की सभी ओ. पी. डीज में पहल के आधार पर मुँह के कैंसर की स्क्रीनिंग करवाने के लिए प्रेरित किया और वे समय पर रिपोर्ट करना यकीनी बनाएं। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि जो सीनियर एम. ओ. डैंटल, डीडीएचओज़ के तौर पर तरक्की करन जा रहे हैं उनकी तरफ से भी इंडकशन ट्रेनिंग पूरी की जानी चाहिए।

ओरल हैल्थ केयर में जागरूकता गतिविधियों की महत्ता को देखते हुए डॉ. रविन्द्र पाल कौर ने दाँतों के स्वास्थ्य अधिकारियों को आईईसी/ बीसीसी ( जानकारी शिक्षा संचार/ व्यवहार में तबदीली के लिए संचार) गतिविधियों को और तेज करने के लिए कहा। मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय ओरल हैल्थ प्रोग्राम, पंजाब के अंतर्गत ज़िला नोडल अफ़सरों के लिए एक इंडकशन ट्रेनिंग भी करवाई गई, जिसमें एन. ओ. एच. पी., ज़िला पीआईपी फार्मुलेशन और ई-दंत सेवा पोर्टल की बुनियादी बातों के बारे लैक्चर पेशकारी दी गई।

तिमाही समीक्षा मीटिंग में डॉ. सुरिन्दर मल्ल डिप्टी डायरैक्टर (डैंटल) और डॉ. नवरूप कौर स्टेट नोडल अफ़सर (एन. ओ. एच. पी.) पंजाब भी उपस्थित थे।

 

Tags: Health , Dr Adarshpal Kaur , Director Health & Family Welfare , National Oral Health Program , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD