Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

फ्रांस में पुलिस की गोली से किशोर की मौत के बाद हिंसा जारी

Crime News World, Police, Crime News, Paris, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 01 Jul 2023

Last updated on: Jul 01, 2023, 00:00 IST

पश्चिमी पेरिस के उपनगर नैनटेरे में चार दिन पहले एक पुलिस अधिकारी द्वारा 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फ्रांस में हिंसा जारी है और देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह जानकारी फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने दी। मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा, "कल रात, हमारे पुलिस अधिकारियों और अग्निशामकों ने बहादुरी से एक बार फिर हिंसा का सामना किया।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में रात भर में 307 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरान 249 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

अधिकारियों के अनुसार, व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को देश भर में करीब 40,000 पुलिस बल तैनात किए गए, इनमें पेरिस में तैनात 5,000 पुलिस बल भी शामिल हैं। इले-डी-फ्रांस क्षेत्र के अध्यक्ष वैलेरी पेक्रेसे ने गुरुवार को घोषणा की कि गुरुवार से रात 9 बजे के बाद क्षेत्र में बसें और ट्रामवे नहीं चलेंगे। 

पेरिस के उपनगर ऑबर्विलियर्स में एक बस केंद्र में दंगाइयों ने 12 बसें जला दीं। फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, गुरुवार शाम को  सड़कों पर आग लगने की 3,880 घटनाएं हुईं। लगभग 1,919 वाहन और 492 इमारतें जला दी गईं।

शुक्रवार को इले-डी-फ़्रांस क्षेत्र के एवरी-कौरकोरोन्स में पुलिस स्टेशन का दौरा करते हुए, फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार आपातकाल की स्थिति बहाल करने की संभावना से इंकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को, एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या कर दी थी। इसके कारण पूरे फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। 

 

Tags: Crime News World , Police , Crime News , Paris , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD