Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा छोटा घल्लूघारा शहीदी स्मारक, काहनूवान को 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान

अपने महान शहीदों और शूरवीरों को याद रखना हमारा नैतिक फ़र्ज़ : जिम्पा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Raman Bahl, DC Gurdaspur, Himanshu Aggarwal, Gurdaspur, Deputy Commissioner Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

1746 में छोटे घल्लूघारा में शहीद हुए करीब 11 हज़ार सिंह-सिंहनियों और बच्चों की शहादत को समर्पित ज़िला हेरिटेज सोसायटी गुरदासपुर द्वारा विशेष शहीदी समागम आज छोटा घल्लूघारा शहीदी स्मारक, काहनूवान छम्ब में करवाया गया। समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ़ से राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने शहीदों को नमन किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों की पालना करते हुये अपने ऐच्छिक कोटे में से 5 लाख रुपए की ग्रांट छोटे घल्लूघारे स्मारक को देने का ऐलान किया। इसके इलावा उन्होंने काहनूवान, तिब्बड़ और तुगलवाल गाँवों के सिवरेज और अन्य विकास प्रोजेक्टों को जल्द मंज़ूरी देने का भरोसा भी दिया। 

छोटा घल्लूघारा शहीदी स्मारक का रख-रखाव बढ़िया तरीके से किये होने के कारण उन्होंने ज़िला प्रशासन की प्रशंसा भी की। छोटा घल्लूघारा के शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुये जिम्पा ने कहा कि 18वीं सदी के बलिदानों से भरे सिख इतिहास पर हमें हमेशा मान रहेगा। 

उन्होंने कहा कि बहादुर शूरवीरों ने धर्म हेतु अपने आप को न्योछावर तो कर दिया परन्तु उन्होंने ज़ालिम मुग़ल हकूमत की अधीनता बिल्कुल न मानी। जिम्पा ने कहा कि अपने शहीदों को याद करना हमारा फ़र्ज़ है और ज़िला हेरिटेज सोसायटी की तरफ से विशेष शहीदी समागम करवा के छोटे घल्लूघारे के शहीदों को नमन करने एक सराहनीय प्रयास है।

ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि यह शहीदी स्मारक छोटे घल्लूघारे के महान शहीदों को समर्पित है और इस स्मारक के ज़रिये नौजवान पीढ़ी अपने बलिदान भरे इतिहास को जान रही है। पंजाब हैल्थ सिस्टमज़ कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने भी शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धा के फूल भेंट किये।

इस मौके पर ब्रम शंकर जिम्पा और अन्य प्रमुख शख्सियतों ने घल्लूघारे के शहीदों को समर्पित म्युज़ियम की शहादत गैलरी, फ़तेह बुर्ज और लाइब्रेरी के दर्शन भी किये। जिम्पा ने छोटे घल्लूघारे पर बनी दस्तावेज़ी फ़िल्म भी देखी। इससे पहले शहीदों को समर्पित श्री सुखमनी साहिब का जाप किया गया और भोग के उपरांत रागी जत्थे द्वारा बाणी का कीर्तन किया गया।

समागम के दौरान डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल, एस. एस. पी. हरीश दायमा, ज़िला हेरिटेज सोसायटी के जनरल सचिव और पूर्व ए. डी. सी. तजिन्दरपाल सिंह संधू समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में इलाके के लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Raman Bahl , DC Gurdaspur , Himanshu Aggarwal , Gurdaspur , Deputy Commissioner Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD