Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांगड़ एयरपोर्ट के विस्तारिकरण को लेकर जिलाधीष डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक

Himachal Admin, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner, DC, DC Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर आज डीसी ऑफिस धर्मशाला में जिलाधीष डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारिकरण से संबंधित आगामी कार्रवाई को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प की पूर्ती के लिए जिले में कईं महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी इस कड़ी में बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर अभी तक जो भी आवश्यक कार्रवाई वांछित थी, उसे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी एयरपोर्ट विस्तारिकरण को लेकर जो संभावित कार्रवाई हो सकती है, उसको लेकर संबंधित विभागों से बैठक में चर्चा की गई। 

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारिकरण को लेकर आने वाले दिनों में प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में आज बात-चीत की गई। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति में भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा आवंटन, पुनर्वास, निर्मित ढांचे, कृषि, वन संबंधित डेटा को फीड करने के लिए एनआईसी द्वारा एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है, जिसके बारे में बैठक में विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। 

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से डेटा फीडिंग में त्रुटि और गलती की संभावनाएं न के बराबर रह जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner , DC , DC Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD