Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा नगर निगमों/परिषदों को सोरस स्तर पर कूडे की सौ फीसदी बांट सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला पर्यावरण योजना की प्रगति की समीक्षा की, विभागों को तय समय में लक्ष्य हासिल करने को कहा

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बुधवार को नगर निगम और नगर परिषदों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सोरस स्तर पर ठोस कचरे की सौ फीसदी बांट सुनिश्चित करे ताकि जिले में ठोस कचरे की उचित रीसाइक्लिंग सुनिश्चित की जा सके।

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिला पर्यावरण योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तब तक संभव नहीं हो सकता जब तक कि कचरे को सोरस स्तर पर अलग नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पूरे ठोस कचरे को घरेलू स्तर पर अलग किया जाए ताकि इसका निपटारा/ रीसाइक्लिंग उचित ढंग से किया जा सके। इसी प्रकार, उन्होंने अधिकारियों को जिले में खाद गड्ढों की कार्यप्रणाली का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया क्योंकि ये गड्ढे ठोस कचरे के निपटारे को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।

श्री सारंगल ने जालंधर में चलाई की जा रही विभिन्न पर्यावरण अनुकूल योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपनी पर्यावरण योजना को अपडेट करने और अंतिम योजना प्रशासन पास जमा करने का निर्देश दिया ताकि योजना को नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेजा जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं राज्य सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन किया जाए, प्रदूषण की रोकथाम के लिए चल रही परियोजनाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं में किसी भी अनावश्यक देरी से सख्ती से निपटा जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएँ, ठोस अपशिष्ट का बायो माईनिंग, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-अपशिष्ट प्रबंधन, कम्पोस्ट गड्ढों का निर्माण, वर्षा जल संचयन प्रणाली, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, । 

बूटे लगाने सहित वायु और जल प्रदूषण की स्थिति में सुधारने के लिए तैयार परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई । उन्होंने जल उपचार और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की और सभी नगर परिषदों और नगर निगम जालंधर को घर-घर संग्रह और सोरस सैगरीगेशन के माध्यम से ठोस अपशिष्ट निपटारे को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एसडीएम विकास हीरा, बलबीर राज सिंह, ऋषभ बंसल और अमन पाल सिंह, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर संदीप कुमार, भूमि और जल, संरक्षण अधिकारी लुपिंदर कुमार और मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसवन्त राय आदि भी उपस्थित थे।

           

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD