Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कौशल विकास निगम व 10 क्षेत्र कौशल परिषदों के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

युवाओं के लिए निःशुल्क पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें होंगी उपलब्ध

Himachal Admin, Dr. Abhishek Jain, Secretary Technical Education, Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam, HPKVN, Memorandums Of Understanding, MoUs, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्र कौशल परिषदों के साथ दस नए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौता ज्ञापनों पर निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल और दस विभिन्न क्षेत्र कौशल परिषदों के प्रतिनिधियों के बीच हस्ताक्षर किए गए।

डॉ. जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचली  युवाओं के कौशल में निखार लाने के दृष्टिकोण से कार्य कर रहे हैं और निगम इसे मूर्त रूप प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि कौशल उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर सरकार विशेष बल दे रही है। 

इसके अंतर्गत नवीन कार्यक्रमों की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्र कौशल परिषदों और शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी निकायों के सहयोग से राज्य सरकार ने कौशल विकास के लिए सफलतापूर्वक अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इस अवसर पर कौशल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक जतिन लाल ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास में इस तरह के सहयोग महत्वपूर्ण हैं और इससे राज्य में प्रतिभावान युवाओं को तैयार करने में सहायता मिलेगी। 

यह समझौता युवाओं को अपने संबंधित क्षेत्रों में अग्रणी संस्थानों से सीखने के अद्वितीय अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न निःशुल्क पाठ्यक्रमों के लिए 4000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। 

इन पाठ्यक्रमों की कुल लागत लगभग 15 करोड़ रुपये है।यह सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निगम द्वारा प्रायोजित हैं और उम्मीदवारों को इन उच्च मूल्य वाले पाठ्यक्रमों के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने बताया कि ऑटोमोटिव कौशल विकास परिषद फोर व्हीलर सर्विस तकनीशियन, ऑटोमोटिव सेल्स कंसल्टेंट और टू-व्हीलर सर्विस तकनीशियन में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। हस्तशिल्प और कालीन परिषद हस्तशिल्प और कालीन बनाने के पांच प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा जिनमें कालीन के लिए सीएडी (कैड) डिजाइनर, लकड़ी के खिलौनो की कारीगरी, अपसाइक्लिंग स्क्रैप और ई-अपशिष्ट कारीगर, पारंपरिक सॉफ्ट टॉयज निर्माण और मिट्टी से कारीगरी संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं।

मीडिया क्षेत्र से संबंधित कौशल परिषद के तहत एनिमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, एडिटर और साउंड एडिटर के प्रशिक्षण उपलब्ध होंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को कैमरा संचालन, संपादन, ध्वनि डिजाइन, पटकथा लेखन और उत्पादन प्रबंधन सहित मीडिया उत्पादन के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समझ प्रदान करेंगे। एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र सीएनसी प्रोग्रामिंग लेथ और पीएलसी प्रोग्रामिंग और माइक्रो कंट्रोलर प्रोग्रामिंग में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

कृषि क्षेत्र कौशल परिषद के तहत बागवानी विशेषज्ञ, डेयरी किसान पर्यवेक्षक, मछली पालन (एक्वाकल्चर) कार्यकर्ता और पुष्प उत्पादन (फ्लोरीकल्चरिस्ट) के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। लॉजिस्टिक क्षेत्र कौशल परिषद कूरियर एसोसिएट ऑपरेशंस, लैंड ट्रांसपोर्टेशन एक्जीक्यूटिव और वेयरहाउस एक्जीक्यूटिव सहित तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा। 

माल की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रबंधन और परिचालन दक्षता को अनुकूलित करने में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हैं। जेम एंड ज्वेल क्षेत्र कौशल परिषद ज्वैलरी डिजाइनर, ज्वैलरी रिटेल सेल्स एसोसिएट, स्टोन फिक्सर-इमिटेशन ज्वैलरी, ज्वैलरी मूल्यांकक और मूल्यांकनकर्ता और ज्वैलरी फ्रेम और कंपोनेंट निर्माता में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। 

ये उच्च मूल्य वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आभूषण बनाने की अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करते हैं। खेल क्षेत्र कौशल परिषद के तहत फिटनेस ट्रेनर, लाइफ गार्ड ओपन वॉटर, सेल्फ डिफेंस असिस्टेंट और सेल्फ डिफेंस ट्रेनर के प्रशिक्षण उपलब्ध होंगे।

कैपिटल गुड्स क्षेत्र कौशल परिषद स्टड वेल्डिंग ऑपरेटर, लैब तकनीशियन-मेटल टेस्टिंग और तकनीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन के प्रशिक्षण उपलब्ध करवाएगा। विभिन्न उद्योगों में पूंजीगत वस्तुओं के महत्व और आर्थिक विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

फर्नीचर और फिटिंग क्षेत्र कौशल परिषद सहायक बढ़ई के लिए लकड़ी के फर्नीचर तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Abhishek Jain , Secretary Technical Education , Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam , HPKVN , Memorandums Of Understanding , MoUs , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD