Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

एकता कपूर के नए शो में जल्‍द ही नजर आएगी शिवांगी जोशी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ekta Kapoor, Shivangi Joshi, Barasaaten Mausam Pyaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2023

Last updated on: Jun 26, 2023, 00:00 IST

एकता कपूर के नए शो 'बरसातें-मौसम प्यार का' में जल्‍द ही एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएगी। एक्ट्रेस ने शो की निर्माता एकता कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकता इस शो के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं, वह उम्‍मीद कर रही है, कि यह शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। एक्ट्रेस शिवांगी को हाल ही में मुंबई में आयोजित गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने नए शो के बारे में बात की थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि यह हमारे नए शो 'बरसातें मौसम प्यार का' को लाने का बिल्कुल सही समय है। यह एक बहुत ही खूबसूरत शो है। टेलीविजन की रानी एकता, जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया को बदल दिया है, इस शो के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं। उम्मीद है कि हम ऐसा करने में कामयाब होंगे। शो में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस शो में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हूं। 

इसको लेकर मैं पत्रकार के जीवन के बारे कई चीजें सीख रही हूं। शो में शिवांगी कुशाल टंडन के साथ नजर आएंगी। इस फ्रेश जोड़ी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अब तक हमें जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह बहुत अच्छा है, यह एक अलग जोड़ी है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी हमें पसंद करेंगे। 'बरसातें मौसम प्यार का' 10 जुलाई से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ekta Kapoor , Shivangi Joshi , Barasaaten Mausam Pyaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD