Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विधान सभा के सदन की कार्यवाही काग़ज़- मुक्त करने की तरफ़ एक और कदम

नोडल अधिकारियों की नेवा एप और वैबसाईट संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशाप करवाई

Punjab Admin, Ram Lok Khatana, Vidhan Sabha Secretary, National e Vidhan Application, NeVA, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2023

Last updated on: Jun 26, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के दिशा-निर्देशों के अनुसार सदन का संपूर्ण कामकाज काग़ज़-मुक्त करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए आज पंजाब विधान सभा सचिवालय द्वारा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशाप करवाई गई। वर्कशाप के दौरान विभिन्न विभागों के प्रशासकीय सचिवों द्वारा तैनात किए गए नोडल अधिकारियों को सदन संबंधी सारी जानकारी का अदान-प्रदान करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नैशनल ई-विधान एप्लीकेशन और वैबसाईट से संबंधित मुकम्मल जानकारी दी गई।

इस दौरान विधान सभा के रीजनल हाल में नोडल अधिकारियों को संबोधन करते हुए विधान सभा के सचिव श्री राम लोक खटाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के नेतृत्व में विधान सभा के इतिहास में आगामी सैशन नया और पहला होगा जिसका संपूर्ण कामकाज इलैक्ट्रॉनिक विधि के जरिये किया जाएगा। 

श्री खटाणा ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए नोडल आधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही काग़ज़- मुक्त होने से जहाँ सभी विभागों के समय की बचत होगी, वहीं यह पहल सरकार के वातावरण संभाल संबंधी प्रयासों में भी सहायक होगी।

उन्होंने बताया कि सदन की कार्यवाही के इलावा विधानिक समितियों की कार्य-प्रणाली भी काग़ज़-मुक्त की जाएगी और सदन के सारे रिकार्ड का डिजीटाईज़ेशन किया जाएगा। वर्कशाप के दौरान एन.आई.सी. पंजाब के एसआईओ श्री विवेक वर्मा एवं अन्य आधिकारियों ने नोडल अधिकारियों को नैशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के विभिन्न माड्यूलस का प्रशिक्षण दिया। 

नोडल आधिकारियों को विधान सभा सचिवालय द्वारा भेजे जाने वाले नोटिसों के जवाब के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विधि के बारे में भी अवगत् करवाया गया। इस अवसर पर विधान सभा और एनआईसी पंजाब के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Ram Lok Khatana , Vidhan Sabha Secretary , National e Vidhan Application , NeVA , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD