Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विपक्ष की बैठक पर रविशंकर प्रसाद का तंज, नीतीश कुमार बारात सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन होगा

Ravi Shankar Prasad , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

पटना में विपक्षी दलों की शुक्रवार को बैठक प्रारंभ होने के पहले भाजपा ने इस पर तंज कसा है। भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि मुख्यमंत्री पटना में बारात सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन होगा। 

उन्होंने कहा कि बारात कहीं दूल्हे के बिना होगी। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहां कई प्रधानमंत्री के पद के दावेदार हैं। कुछ की इच्छा अंदर से है, तो कुछ की इच्छा बाहर है। 

उन्होनंे कहा कि सभी अपना एजेंडा चला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वार्थी राजनीतिक तत्वों का दो कारणों से जमावडा है। 

एक नरेंद्र मोदी का विरोध और दूसरा अपनी कुर्सी बचाना। प्रसाद ने कहा कि हिंदुस्तान अब आगे निकल चुका है। यहां की जनता अब स्थायी और मजबूत सरकार चाहती है। 

भारत में मजबूत सरकार हो तो भारत का मान कितना बढ़ता है, यह प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा में दिख रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक करना होगा, तब सब से बात करनी होगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2024 के लिए पटना में बारात सजा रहे हैं, यह अच्छी बात है। बिहार का लिट्टी चोखा खिला दीजिए और विदा कर दीजिए।

उन्होंने कहा कि हमारा देश अब प्रभावी, सशक्त नेता की ओर चलता है, जो स्थायी सरकार देता है। अब पुराना जमाना चला गया। एडहॉक प्राइम मिनिस्टर, कॉम्प्रमाइज प्राइम मिनिस्टर का जमाना चला गया, अब जमाना है प्रभावी, इमानदार और मजबूत नेता का और देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दो-दो बार देख लिया है।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD