Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

जेपी नड्डा और अमित शाह ने हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ की बैठक, मिशन 10 पर चर्चा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप में शामिल कई अन्य नेताओं के साथ हरियाणा में चुनावी रणनीति और जेजेपी से गठबंधन सहित प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अन्य अहम मसलों पर चर्चा की। 

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि प्रदेश में जेजेपी के साथ गठबंधन टूटने की स्थिति में प्लान-बी को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा प्रदेश में निर्दलीय विधायकों के बल पर सरकार बचा लेने को लेकर आश्वस्त है, लेकिन भाजपा को इन निर्दलीय विधायकों के भविष्य को लेकर खासकर, हलोपा प्रमुख एवं विधायक गोपाल कांडा को लेकर फैसला करना है कि उनकी पार्टी का भाजपा में विलय करवाया जाए या नहीं।

दरअसल, हरियाणा को लेकर भाजपा यह मूड बना चुकी है कि वो अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर लड़ेगी। भाजपा को लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने पर पार्टी हरियाणा में 2019 की तरह ही प्रदेश की सभी 10 लोक सभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इसलिए भाजपा के आला नेता लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हरियाणा का दौरा कर रहे हैं।

 अमित शाह और नितिन गडकरी हाल ही में प्रदेश के दौरे पर गए थे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने तो बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के गुरुग्राम में ही जाकर योग किया। पार्टी राज्य में हरियाणा की सभी 10 सीटों को फिर से जीतने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपने दम पर पूर्ण बहुमत लाने की रणनीति को लेकर आगे बढ़ रही है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD