Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धन शोधन मामला: ईडी ने सुरेश जगुभाई पटेल से जुड़ी नकदी, दस्तावेज जब्त किए

Enforcement Directorate, ED, Suresh Jagubhai Patel, PMLA Case, Cash & Documents  PMLA Case, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि कुख्यात अपराधी सुरेश जगुभाई पटेल और उनके सहयोगियों से जुड़े एक पीएमएलए मामले में दमन (केंद्र शासित प्रदेश) और वलसाड (गुजरात) में हाल ही में की गई तलाशी के दौरान उसने आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। 

एजेंसी ने बताया, तलाशी के दौरान, 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए जिसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा 2000 रुपये के नोट में थे। इसके अलावा 100 से अधिक संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी और कई फर्मों, कंपनियों, प्रतिष्ठानों तथा नकद लेनदेन से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज शामिल हैं। 

डिजिटल सबूत और तीन बैंक लॉकरों की चाबियां भी जब्त की गईं। जब्त किए गए सबूतों का भौतिक और फोरेंसिक विश्लेषण जारी है। केंद्रीय एजेंसी ने दमन पुलिस, गुजरात पुलिस और मुंबई पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार, अवैध हथियार रखने, हत्या और जबरन वसूली सहित विभिन्न अपराधों के लिए दायर मामलों के आधार पर सुरेश पटेल उर्फ सुखा और उसके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की। 

उक्त मामलों के अलावा, सुरेश पटेल और उसके साथियों के खिलाफ गुजरात और दमन के विभिन्न थानों में शराब तस्करी, हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, डकैती, सरकारी कर्मचारियों पर हमले और पासपोर्ट जालसाजी जैसे अपराधों के लिए 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने कहा, ईडी की जांच से पता चला है कि सुरेश पटेल और उसके साथियों ने कंपनियों का एक नेटवर्क बनाया था, जिनमें से कई का शून्य या बहुत कम कारोबार था। 

इन कंपनियों की स्थापना उनकी आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न अवैध धन को वैध बनाने के एकमात्र उद्देश्य से की गई थी। सुरेश पटेल, उसके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जमा की गई थी।

पटेल गुजरात में शराब की तस्करी के 10 से अधिक मामलों, जालसाजी और धोखाधड़ी के सात मामलों, हत्या या हत्या के प्रयास के आठ मामलों, अवैध हथियार रखने के पांच मामलों, भ्रष्टाचार के एक मामले सहित कई अन्य अपराधों में आरोपी है। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 174-ए के तहत दर्ज एक मामले में दोषी ठहराया गया है। 

वर्तमान में सुरेश पटेल और उसके साथी केतन पटेल, विपुल पटेल और मितेन पटेल 2018 में दमन में हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , Suresh Jagubhai Patel , PMLA Case , Cash & Documents PMLA Case , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD