Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने की 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी

Chingari , Social Media , Short video app Chingari , Aditya Kothari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2023

Last updated on: Jun 20, 2023, 00:00 IST

घरेलू शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म चिंगारी ने आर्गेनाइजेशनल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, यह हमारे मैनेजमेंट के लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है और हम समझते हैं कि हमारे कर्मचारियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

प्रवक्ता ने कहा, हम प्रभावित कर्मचारियों की सहायता के लिए दो महीने के वेतन के बराबर एक पैकेज की पेशकश करेंगे। इसके अतिरिक्त, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास स्वास्थ्य बीमा कवरेज के तीन महीने और हों।

कंपनी ने कहा कि वह प्रभावित कर्मचारियों को करियर काउंसलिंग और जॉब प्लेसमेंट असिंस्टेंट जैसी सहायता प्रदान करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हमारी प्राथमिकता प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना, उत्पादकता को बढ़ावा देना और हमारे दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के लिए संसाधनों का मिलान करना है।

इंडियन शॉर्ट वीडियो ऐप्स में से एक चिंगारी में छंटनी को-फाउंडर आदित्य कोठारी द्वारा हाल ही में स्टार्टअप छोड़ने के कारण हुई। जैसा कि पिछले साल के अंत में जारी रिपोर्ट में कहा गया था, चिंगारी के 15 से ज्यादा भाषाओं में 160 मिलियन से अधिक यूजर्स है। इसके 5 मिलियन से अधिक डेली एक्टिव यूजर्स (डीएयू) और 40 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स (एमएयू) थे।

चिंगारी का क्रिप्टो टोकन जीएआरआई भारत के एकमात्र ब्लॉकचैन-बेस्ड सोशल इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म को चलाता है। अक्टूबर 2021 में, चिंगारी ने 30 से अधिक वेंचर फंड और इंडिविजुअल इंवेस्टर्स से अपने टोकन राउंड के लिए 19 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए।

वीसी फर्मो ने फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया जिसमें रिपब्लिक क्रिप्टो, गैलेक्सी डिजिटल, अल्मेडा रिसर्च, सोलाना कैपिटल, वेलोर इक्विटी पार्टनर्स, क्रैकेन, ब्लैकपाइन, एनजीसी, कॉइनफंड, एलडी कैपिटल, बॉर्डरलेस कैपिटल, एयू21, कल्चर3 कैपिटल, लॉन्ग टर्म वेंचर्स, एफटन कैपिटल, सीएसपी डीएओ शामिल हैं।

 

Tags: Chingari , Social Media , Short video app Chingari , Aditya Kothari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD