Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एक्स पर औसत यूजर हर दिन 32 मिनट से ज्यादा बिता रहा समय

Social Media, Twitter, Twitter Updates, Twitter Latest Update, Twitter News, Twitter Latest News, Twitter Alogrithm, Twitter Verified Users, Twitter Verified, Twitter Users, Twitter X, X, Linda Yaccarino, Elon Musk
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Oct 2023

Last updated on: Oct 27, 2023, 00:00 IST

एक्स पर औसत यूजर हर दिन 32 मिनट से ज्यादा समय बिता रहा है। इसका खुलासा सीईओ लिंडा याकारिनो ने किया। सोशल मीडिया कंपनी ने एलन मस्क के नेतृत्व में एक साल पूरा कर लिया है।याकारिनो ने कहा कि हमारे वीडियो और कम्युनिटी प्रोडक्ट्स में वृद्धि के कारण, कुल मिलाकर यूजर्स हर दिन एक्स पर 7.8 बिलियन एक्टिव मिनट खर्च करते हैं।

उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "आज, औसत यूजर अपने दिन के 32 मिनट से ज्यादा समय एक्स पर बिताता है। हम हर दिन औसतन लगभग 1.5 मिलियन साइन-अप देखते हैं।"उन्होंने कहा कि एक्स अब एक ऐसी जगह है जहां हर कोई स्वतंत्र रूप से अपनी बात व्यक्त कर सकता है और यह सब कानून के दायरे में रहकर होता है।

याकारिनो ने कहा, ''हमारा मानना है कि खुली और सम्मानजनक बात मानवता के फलने-फूलने का सबसे अच्छा तरीका है। एक्स पर सेफ्टी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। हमारा काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन हम वास्तविक प्रगति कर रहे हैं।''

हालांकि, एक साल बाद, कॉन्ट्रोवर्सी के निरंतर प्रसार के बीच प्लेटफॉर्म से जुड़े विवाद अभी खत्म नहीं हुए हैं।मस्क के कार्यभार संभालने के बाद से पिछले कुछ महीनों में यहूदी-विरोधी ट्वीट्स में दोगुने से भी अधिक की वृद्धि हुई है। यूरोपीय आयोग ने औपचारिक रूप से गलत कंटेंट और दुष्प्रचार के प्रसार को लेकर एक्स की जांच शुरू की है।

याकारिनो ने कहा कि उनकी टीम संभावित जोखिमों से अपडेट रहने और प्रौद्योगिकी गठबंधन, एंटी-डिफेमेशन लीग, अमेरिकी यहूदी समिति और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए वैश्विक इंटरनेट फोरम जैसे प्लेटफॉर्म पार्टनर्स की सुरक्षा का समर्थन करने के लिए बाहरी समूहों के साथ निरंतर बातचीत कर रही है।

एक्स सीईओ ने बताया, ''दुनिया के आधे अरब से अधिक सर्वाधिक जानकार और प्रभावशाली लोग हर महीने एक्स में आते हैं। इसमें स्पैम और अप्रामाणिक खातों को आक्रामक तरीके से हटाने के हमारे प्रयास शामिल हैं, हमारा मानना है कि यह कदम एक्स यूजर अनुभव को बेहतर बनाने और प्लेटफ़ॉर्म को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है।''

उन्होंने आगे कहा कि कम्युनिटी नोट्स के अब 44 देशों में 100,000 से अधिक योगदानकर्ता हैं और यह बढ़ रहा है।

अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को बनाए रखने के लिए, एक्स कॉर्प ने अब तक क्रिएटर्स को 20 मिलियन डॉलर (166 करोड़ रुपये से अधिक) का भुगतान किया है।कंपनी ने एक्स प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग शुरू की, ग्रुप डीएम की लिमिट बढ़ाकर 200 कर दी और अधिक मैसेज रिप्लाई की कार्यक्षमता जोड़ी।

याकारिनो ने कहा, "हमने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग लॉन्च की, जिससे प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को अपना फोन नंबर दिए बिना दुनिया के किसी भी एक्स हैंडल पर कॉल करने में सक्षम बनाया जा सके।"

 

Tags: Social Media , Twitter , Twitter Updates , Twitter Latest Update , Twitter News , Twitter Latest News , Twitter Alogrithm , Twitter Verified Users , Twitter Verified , Twitter Users , Twitter X , X , Linda Yaccarino , Elon Musk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD