Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पंजाब के 2950 गाँवों में गंदे पानी के प्रबंधन के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 140.25 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा

मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के गाँवों की छवि संवारने के लिए वचनबद्ध; गाँवों के सर्वांगीण विकास के लिए कोशिशें तेज़

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Rangla Punjab, Swachh Bharat Mission Gramin, SBMG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

गाँवों की नुहार बदलने के मकसद और राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुये पंजाब सरकार ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अवशेष के प्रबंधन, ख़ास तौर पर छप्पड़ों में जा रहे गंदे पानी के प्रबंधन के लिए कुल 140.25 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इस राशि में से करीब 103 करोड़ रुपये भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने जारी किये हैं। यह राशि पंजाब के 2950 गाँवों में ख़र्च की जायेगी।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि गाँवों में गंदे पानी के प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 140.25 करोड़ रुपए जारी किये हैं जिससे गंदे पानी की निकासी और तरल अवशेष को प्रभावशाली तरीके के साथ संभाला जा सके। उन्होंने बताया कि इस राशि से सभी 23 जिलों के 2950 गाँवों को कवर किया जा रहा है जिससे गाँवों में साफ़-सफ़ाई और गंदे पानी का सार्थक तरीके से प्रबंधन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अमृतसर ज़िले के 288 गाँवों को 11.84 करोड़ रुपए, बरनाला के 89 गाँवों को 8.66 करोड़ रुपए, बठिंडा के 226 गाँवों को 10.50 करोड़ रुपए, फरीदकोट के 35 गाँवों को 5. 28 करोड़ रुपए और फतेहगढ़ साहिब के 42 गाँवों को 1.27 करोड़ रुपए की राशि तरल अवशेष के प्रबंधन के लिए दी गई है।

इसी तरह फाजिल्का के 57 गाँवों को 6.49 करोड़ रुपए, फ़िरोज़पुर के 44 गाँवों को 1.22 करोड़ रुपए, गुरदासपुर के 604 गाँवों को 10.32 करोड़ रुपए, होशियारपुर के 89 गाँवों को 2.83 करोड़ रुपए, जालंधर के 107 गाँवों को 3.80 करोड़ रुपए, कपूरथला के 73 गाँवों को 1.58 करोड़ रुपए और लुधियाना के 196 गाँवों को 8.63 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

जिम्पा ने बताया कि उधर मालेरकोटला के 78 गाँवों को 3.12 करोड़ रुपए, मानसा के 126 गाँवों को 9.97 करोड़ रुपए, मोगा के 99 गाँवों को 12.11 करोड़ रुपए, मोहाली के 71 गाँवों को 2.20 करोड़ रुपए, मुक्तसर के 40 गाँवों को 8.84 करोड़ रुपए, नवांशहर के 44 गाँवों को 75.63 लाख रुपए, पठानकोट के 75 गाँवों को 2.38 करोड़ रुपए, पटियाला के 149 गाँवों को 4.44 करोड़ रुपए, रोपड़ के 81 गाँवों को 1.63 करोड़ रुपए, संगरूर के 139 गाँवों को करीब 9.59 करोड़ रुपए और तरन तारन के 215 गाँवों को 12.71 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गाँवों के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर कोशिशें कर रही है और साफ़ पीने योग्य पानी की सप्लाई के साथ-साथ तरल और ठोस अवशेष के प्रबंधन की तरफ ख़ास ध्यान दे रही है जिससे राज्य के गाँवों को आदर्श गाँव बनाया जा सके।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Rangla Punjab , Swachh Bharat Mission Gramin , SBMG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD