Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

एन.एच.एम. हिमाचल ने सियर कार्यशाला में देश का प्रतिनिधित्व किया

Health, National Health Mission, WHO South-East Asia Region, Sanjay Awasthi, Sanjay Awasthi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2023

Last updated on: Jun 15, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) हिमाचल प्रदेश के टीकाकरण प्रभाग ने 12 जून से 15 जून, 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र (सियर) की कार्यशाला में भाग लिया। भारत सरकार द्वारा प्रदेश के एन.एच.एम. टीकाकरण प्रभाग को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए 5 सदस्यीय दल में विशेष रूप से चयनित किया गया था।

यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संजय अवस्थी ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने टीकाकरण के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को प्रभावी तरीके से लागू किया है। 

राज्य में वैक्सीन की मांग, पूर्वानुमान और वैक्सीन व कोल्ड चेन उपकरण की उपयुक्त निगरानी में इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क का कार्य बेहतरीन रहा है। हिमाचल प्रदेश को सोलन और सिरमौर जिलों में पायलट आधार पर यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन ऐप यू-विन के कार्यान्वयन में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है। 

भविष्य में इस ऐप को राज्य के सभी जिलों में कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र की कार्यशाला में बांग्लादेश, भूटान, डेमोक्रेटिक पीपलस रिपब्लिक ऑफ कोरिया, म्यान्मार, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भारत, मालदीव, श्रीलंका और तिमोर-लेस्ते देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संजय अवस्थी ने कहा कि कार्यशाला में सभी भागीदार देशों के लिए पोस्ट-कोविड कैच अप टीकाकरण के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई जिसमें टीकों की उपलब्धता के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग और कोल्ड चेन की उपयुक्त निगरानी पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि कार्य योजना के कार्यान्वयन से उन बच्चों की पहचान सुनिश्चित होगी जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त भागीदार देश बेहतर टीकाकरण प्रतिशतता प्राप्त करने और टीकाकरण से रोके जा सकने वाले रोगों के प्रकोप को कम करने के लिए इस वर्ष अगस्त से अक्तूबर तक तीन चरणों में विशेष अभियान चलाने की योजना बनाएंगे।

 

Tags: Health , National Health Mission , WHO South-East Asia Region , Sanjay Awasthi , Sanjay Awasthi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD