Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दीवान टोडरमल की हवेली सम्बन्धी केस के निपटारे हेतु कार्रवाई तेज़ करने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lakhbir Singh Rai, Rupinder Singh Happy, DC Fatehgarh Sahib, Parneet Shergill, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 13 Jun 2023

Last updated on: Jun 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि वह फ़तेहगढ़ साहब में दीवान टोडरमल जी की यादगारी हवेली सम्बन्धी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस के निपटारे के लिए कार्रवाई तेज़ करें। 

विधान सभा में दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल और रख-रखाव सम्बन्धी समस्याओं के हल के लिए विचार-विमर्श बारे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गुरू साहिबान की विचारधारा पर चलकर दीवान टोडरमल जी ने मानवीय अधिकारों की रक्षा हेतु आवाज़ उठाई। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव भाई सुखविन्दर सिंह और उनकी लीगल टीम को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा केस के निपटारे के लिए कार्यवाही करने के इलावा, आगामी मानसून सीज़न के मद्देनज़र अदालत में अर्ज़ी दाख़िल करके हवेली की अपेक्षित देखभाल हेतु प्रयत्न किए जाएंगे। 

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह को कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस सम्बन्धी हाईकोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए। 

उन्होंने फ़तेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिशनर श्रीमती परनीत शेरगिल्ल को भी हिदायत की कि वह हवेली के दर्शन करने आने वाली संगत के लिए शौचालयों, चारदीवारी, पार्किंग और साफ़-सफ़ाई का योग्य प्रबंध करें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों अनुसार ही बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। 

स. कुलतार सिंह संधवां ने अतिरिक्त एडवोकेट जनरल श्री सुमनदीप सिंह वालिया के ज़रिए एडवोकेट जनरल दफ़्तर को हिदायत की कि अदालत में इस केस की उचित पैरवी के लिए समर्पित अतिरिक्त एडवोकेट जनरल तैनात किया जाए। यादगारी हवेली की सेवा करने वाली संस्था दीवान टोडरमल विरासती फाउंडेशन पंजाब के प्रधान स. लखविन्दर सिंह काहनेके ने स्पीकर के ध्यान में लाया कि यदि इस विरासती इमारत को संभालने के काम में तेज़ी न लाई गई तो यह रहती इमारत भी जल्दी गिर सकती है। 

मीटिंग के दौरान फ़तेहगढ़ साहिब से विधायक स. लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाणां के विधायक स. रुपिन्दर सिंह, शिरोमणि कमेटी की वकील डा. पुनीत कौर सेखों, अतिरिक्त एडवोकेट जनरल श्री सुमनदीप सिंह वालिया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lakhbir Singh Rai , Rupinder Singh Happy , DC Fatehgarh Sahib , Parneet Shergill , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD