Sunday, 24 September 2023

 

 

खास खबरें पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट अमिका शैल अमेजोन की 'बिल्डर्स' वेब सीरीज में दर्शकों को मोहित करेंगी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी दौरान शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को सहायता राशि के तौर पर तीन करोड़ रुपए के चैक सौंपे पंजाब ने सेवा केंद्र चलाने के लिए अपनाया नया माडल; अगले 5 सालों में होगी 200 करोड़ रुपए की बचत हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आर्बिट्रेशन और अदालती मामलों की सुचारू ढंग से पैरवी के निर्देश एस. सी. विद्यार्थियों में स्कालरशिप सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने के लिए 29 सितम्बर तक ‘’जागरूकता सप्ताह’’ मनाया जायेगा : डॉ. बलजीत कौर

 

जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Tirumala Temple, Andhra Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुपति (आंध्र प्रदेश ) , 10 Jun 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आंध्र प्रदेश के अपने एक दिवसीय दौरे की शुरुआत की। जेपी नड्डा के साथ राज्य के भाजपा नेता भी पहाड़ी मंदिर गए थे। बाद में, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा उन्होंने समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की। 

शाम को एक जनसभा को संबोधित करने से पहले वह श्रीकालहस्ती मंदिर भी जाएंगे। नड्डा के दौरे को भाजपा को जनता तक पहुंचने और आंध्र प्रदेश में पैर जमाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, नड्डा के दौरे के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आएंगे और रविवार को विशाखापट्टनम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हाल ही में मुलाकात के बाद नड्डा की आंध्र प्रदेश की यह पहली यात्रा है।

नायडू ने 3 जून को शाह और नड्डा से मुलाकात की और उन्होंने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों में विधानसभा चुनावों के लिए टीडीपी-जेएसपी-भाजपा गठबंधन पर चर्चा की। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर 2018 में टीडीपी द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से बाहर निकलने के बाद नायडू की शाह के साथ यह पहली मुलाकात भी थी।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2023 में होने हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होगा। भगवा पार्टी की सहयोगी जन सेना पार्टी (जेएसपी) के नेता पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को हराने के लिए भाजपा नेतृत्व से एक बड़ा विपक्षी गठबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह कर रहे हैं।

हालांकि, भाजपा ने पवन कल्याण को तिरुपति और विशाखापट्टनम में जनसभाओं के लिए आमंत्रित नहीं किया है। भाजपा ने आंध्र प्रदेश में 2019 का विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हो सका।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Tirumala Temple , Andhra Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD