Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का किया शिलान्यास

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह भूमि पूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्नी के साथ पूजन किया। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पॉकेट-5 स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनने वाले नए प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास और नींव रखे जाने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, मनोज तिवारी, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल, वेदव्यास महाजन, संजय मयूख और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

नए कार्यालय का नींव रखे जाने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली से शुरू हुई जनसंघ की यात्रा का जिक्र करते हुए स्वर्गीय अरुण जेटली और स्वर्गीय सुषमा स्वराज सहित अन्य कई पुराने नेताओं को याद किया। सचदेवा ने 2024 के लोक सभा चुनाव में दिल्ली की सातों लोक सभा सीटों को फिर से जीतने का दावा करते हुए 2025 के विधान सभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया।

उन्होंने दिल्ली भाजपा को अब अपना स्थायी पता मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है और आज प्रदेश भाजपा के पास 11 जिलों में अपना कार्यालय है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD