Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

 

राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

राज्यपाल की सुरक्षा में कोताही के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 08 Jun 2023

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने चंडीगढ़ के सलाहकार एवं पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित से पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक की अश्लील वीडियो के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील की है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ के प्रशासक हैं। उन्होने कहा कि अश्लील वीडियो की फोरेंसिक जांच भी उन्होने चंडीगढ़ पुलिस से करवाई है। उन्होने कहा कि जब उन्होने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री को मंत्री कटारूचक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहने के बावजूद मुख्यमंत्री कार्रवाई नही कर रहे तो फिर चंडीगढ़ के सलाहकार एवं पंजाब राज्यपाल को  आप चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि चंडीगढ़ के सलाहकार एवं पंजाब के राज्यपाल सीमांत जिलों के दौरे के समय उनकी सुरक्षा में कोताही के बारे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यदि उच्च सुरक्षा वाली जेलों में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की इंटरव्यू हो सकती है तथा इन जेलों में कत्ल हो सकते हैं तो फिर राज्यपाल की सुरक्षा में कोताही कोई बड़ी बात नही है। 

उन्होने यह भी मांग की कि सुरक्षा में कोताही के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार के खिलाफ देश की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को पंजाब में विरोधी पार्टियों के इकटठा होने पर एतराज क्यों है। 

उन्होने कहा कि ऐसा लगता है कि विरोधी दलों के एकत्र होने तथा ‘जफ्फी’ ने आप पार्टी की सरकार को हिला कर रख दिया है। वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि जब उनकी तरफ पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने हाथ बढ़ाया है तो उन्होने भी आगे होकर हाथ मिला लिया । 

उन्होने कहा कि वह रब की रजा में रहने वाले व्यक्ति हैं जो अकाल पुरख की मंजूरी में  राजी रहते हैं। सरदार मजीठिया ने मुख्यमंत्री द्वारा बीते कल की टिप्पणियों के बारे सवाल के जवाब में कहा कि वह समझते हैं कि जो व्यक्ति दुनिया में ही नही है उसके बारे टिप्पणी करनी किस तरह से जायज नही है। 

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गए तो अस्पताल का उदघाटन करने थे, पर जिस तरह से पेश आए उससे स्पष्ट पता लगता है कि पंजाब का क्या भविष्य है। उन्होने यह भी कहा कि आप सरकार के मंत्री विरोधी पार्टी के नेता सरदार  प्रताप बाजवा पर टिप्पणियां तो करते हैं पर मंत्री कटारूचक के हाथों शिकार हुए केशव के मामले में कुछ भी नही बोलते हैं।

राजोआणा के बारे सवाल के जवाब में अकाली नेता ने कहा कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा 27 सालों से जेल में बंद हैं, जो मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होने कहा कि फांसी की चक्की में उन्हे रखा गया है, यदि किसी अन्य को वहां रखा होता तो वह बच नही सकता था। पर उनपर गुरु साहिब की रहमत है , वह नाम जपते हें तथा सेहतमंद हैं। उन्होने कहा कि आजीवन कारावास 14 साल का होता है। 

उन्होने कहा कि यदि बिलकिस बानों के दोषी रिहा हो सकते हैं , राजीव गांधी के कातिल रिहा हो सकते हैं तो फिर पंजाबियों तथा सिखों के लिए दोहरे मापदंड नही होने चाहिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं डेरा बाबा नानक में आकर बंदी सिंहो को रिहा करने की घोषणा की थी। नगर निगम चुनावों के बारे सरदार मजीठिया ने कहा कि यह चुनाव सरकार डंडा तंत्र के साथ ही चुनाव लड़ेगी, जैसा कि जालंधर में हुआ था।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री के पद का मान सम्मान करने की बात करते हैं पर वह भूल गए हैं जब सरदार परकाश सिंह बादल तथा कैप्टन अमरिदंर सिंह मुख्यमंत्री थे तो आप नेता उनके लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल करते थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD