Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा

कैच द रेन पहलकदमी अधीन धरती निचले पानी को बचाने के लिए और ठोस कदम उठाए जाए - दिनेश कुमार

DC Jalandhar, Deepshikha Sharma, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jun 2023

केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन पहल की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक सोमवार को जालंधर जिले का दौरा किया। केंद्रीय नोडल अधिकारी, संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, दिनेश कुमार, आईएएस 'कैच द रेन' 2023 पहल के नेतृत्व में एक टीम ने चल रही योजनाओं का जायजा लेने के लिए कुछ स्थानों का दौरा भी किया।

केंद्रीय नोडल अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक के.पी. सिंह के साथ संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और उन्हें भूमिगत जल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए और ठोस उपाय करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआत से पहले और योजनाएं शुरू किए जाए ताकि भूजल स्तर के संबंध में सार्थक परिणाम सामने आ सकें। उन्होंने जिला जल संरक्षण योजना वर्ष 2023-24 को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जल शक्ति केंद्रों, वर्षा जल संचयन प्रणाली, तालाबों, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और वृक्षारोपण अभियान सहित प्रमुख परियोजनाओं का दौरा किया।विभिन्न विभागों के साथ बैठकों के बाद, केंद्रीय संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, आईएएस ने जल शक्ति केंद्र और अन्य लोगों के बीच विभिन्न स्थानों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली, के.वी.के. नूरमहल में ड्रिप सिंचाई प्रणाली, तलवंडी माधो में थापर मॉडल के तहत तालाब, गांव सीचेवाल में सीचेवाल मॉडल के तहत बनाए गए तालाब का निरीक्षण किया। 

के.वी.के. में प्रगतिशील किसानों से भी बात करते हुए धरती निचले पानी को बचाने के लिए फसल विभिन्नता की जरूरत पर जोर दिया और इस संदर्भ में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की ताकि अन्य किसान भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जल संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।

डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने केंद्रीय टीम को तालाबों के नवीनीकरण, जल उपचार संयंत्र, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और पाइपलाइनों के माध्यम से तालाब के पानी के पुन: उपयोग जैसी परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया, जो संबंधित अधिकारियों द्वारा पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसी प्रकार, आने वाले मानसून के मौसम में वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए कई नई परियोजनाएँ प्रस्तावित की गई है। 

केंद्रीय नोडल अधिकारी ने संबंधित विभागों से कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अधिक संख्या में आईईसी गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए। उन्होंने जिला टीम को सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

केंद्रीय नोडल अधिकारी ने समयबद्ध तरीके से जिला जल संरक्षण योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा समय-समय पर समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्रीय दल ने अमृत जलाशयों की प्रगति की भी समीक्षा की। 

जालंधर में 75 अमृत सरोवर को विकसित करने की योजना है। जिला अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को आश्वासन दिया कि 39 अमृत सरोवर का शेष कार्य इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और कुल 75 सरोवर पूरे कर लिए जाएगे।

इससे पहले, केंद्रीय टीम ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से ड्रैगन फ्रूट और अन्य फलों की जैविक खेती देखी। उन्होंने जल संरक्षण पर आधारित संस्थान द्वारा की जा रही अच्छी कृषि पहलों की भी प्रशंसा की।

इस दौरान केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकारी सकैंडरी स्कूल लाडोवली रोड में पौधारोपण भी किया। टीम के सदस्यों ने मानसून के मौसम से पहले अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।

इस मौके पर अन्य के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्रपाल सिंह बाजवा, भूमि एवं जल संरक्षण अधिकारी लुपिंदर कुमार, डीडीपीओ सुखबीर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसवंत राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।बता दे कि जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम आज तीन दिवसीय दौरे पर जालंधर पहुंची है।

 

Tags: DC Jalandhar , Deepshikha Sharma , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD