Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

जालंधर लोक सभा उपचुनाव प्रशासन ने चुनाव खर्च की सख्ती से निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निगरान टीमो को प्रशिक्षण दिया

लेखा टीम, खर्च मानिटरिंग सैल, असिस्टेंट एक्सपेंडिचर मानिटर के इलावा फ्लाइंग स्क्वॉड, वीडियो सर्विलैंस, स्टैटिक सर्विलैंस और वीडियो व्यूइंग टीम को उनकी भूमिका और जिम्मेदारी से करवाया अवगत

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

चुनाव खर्च की सख्त निगरानी को यकीनी बनाने के उदेश्य से गठित विभिन्न टीमों को जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को प्रशिक्षण प्रदान किया ताकि चुनाव दौरान उम्मीदवार के खर्च पर नजर रखी जा सके। इस प्रशिक्षण के दौरान खर्च निगरान सैल, लेखा दल के सदस्य, विधानसभा क्षेत्र स्तर के सहायक खर्च निगरान, मीडिया सर्टीफिकेशन के मानिटरिंग सैल, उड़न दस्ते वीडियो सरवीलैंस, स्टैटिरक सर्विलैंस एवं वीडियो देखने वाली टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण सैशन की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा क्षेत्र जालंधर उपचुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 95 लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की है, जिसके लिए खर्च निगरान दल के सभी सदस्यों को खर्च की गणना   विधी से परिचित करवाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीम के सदस्यों को चुनाव खर्च की गणना के लिए अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देना है ताकि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों को ठीक से लागू किया जा सके।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सहायक खर्च निगरान की तैनाती के साथ ही उम्मीदवारो के खर्च पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सैल (डीईएमसी) का भी गठन किया गया है, जो 13 अप्रैल को नामांकन शुरू करने के साथ ही अपना काम शुरू कर देगा। 

उन्होंने अधिकारियों को अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी से करने को कहा और आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण से संबंधित अधिकारियों को चुनाव के उचित संचालन के लिए अपने कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस बीच, जिला नोडल अधिकारी (खर्च निगरान सैल)-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और सहायक रिटर्निंग अधिकारी करतारपुर-कम-एसडीएम जालंधर-2 बलबीर राज सिंह ने टीमों को चुनाव खर्च की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। 

उन्होंने कहा कि टीमों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने उन्हें प्रत्येक वस्तु की दरों की सूची उपलब्ध करवाई है और इन टीमों की मदद के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलैंस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलैंस टीमे (वीएसटी) और वीडियो देखने वाली टीमों का भी गठन प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने खर्च निगरान टीमों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शैडो रजिस्टर मैनटेन करने का आग्रह किया ताकि खर्च निगरान के निर्देशों पर वह इसे पेश करने से अवगत हो सके साथ ही नियमित अंतराल पर उम्मीदवारों के रजिस्टर का मिलान किया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वीरेंद्रपाल सिंह बाजवा, सभी एआरओ, लेखा टीमों, खर्च निगरान सैल के सदस्य, सहायक खर्च मॉनिटर, उड़न दस्ते, वीडियो निगरानी, स्टैटिक निगरान और वीडियो देखने वाली टीम, मीडिया सर्टिफिकेशन और निगरान सैल के सदस्य भी उपस्थित थे।

                                                                        

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD