Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केलांग में आयोजित किया गया विश्व साइकिल दिवस

विधायक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल दल को किया रवाना

Ravi Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति में भी विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। लाहौल साइकिल एसोसिएशन द्वारा केलांग बस अड्डे से विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन तथा स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया।

विधायक रवि ठाकुर ने साइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर केलांग बस अड्डे से 15 किलोमीटर स्टिंगरी हेलीपैड की ओर रवाना किया । 10,050 फुट ऊंचाई से भी अधिक इस क्षेत्र में साइकिल रैली के आयोजन में 20 के करीब युवाओं और बच्चों ने भाग लिया |

विधायक रवि ठाकुर, आयुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व सहायक आयुक्त ने भी साइकिल चलाकर लोगों को साइकिल चलाने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य साइकिल के महत्व को समझते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना है| साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं, इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. यह लोगों में स्फूर्ति का संचार करता है. यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 2018 में ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने की शुरुआत की।

विधायक रवि ठाकुर ने यह भी कहा कि डीजल व पेट्रोल के वाहनों के ज्‍यादा इस्‍तेमाल ने पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है और लोगों की सेहत को भी, लोगों को साइकिल की उपयोगिता समझाने और इसे इस्‍तेमाल में लाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्‍य से हर साल 3 जून को विश्‍व साइकिल दिवस आयोजित किया जाता है।

जिला लाहौल स्पीति साइकिल एसोसिएशन के प्रधान आमची प्रकाश विधायक रवि ठाकुर व उपायुक्त लाहौल स्पीति को स्मृति चिन्ह भेंट कर भी सम्मानित किया।

 

Tags: Ravi Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD