Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

डीएचएसके ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया, प्रमुख नागरिकों को तंबाकू विरोधी राजदूत के रूप में नामित किया

जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान में कमी-स्वास्थ्य सचिव"

Dr Shahid Iqbal Choudhary, Shahid Iqbal Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Srinagar, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Jun 2023

Last updated on: Jun 01, 2023, 00:00 IST

निदेशालय स्वास्थ्य सेवा कश्मीर ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया, जिसमें प्रतिभागियों ने धूम्रपान छोड़ने और कश्मीर घाटी में तंबाकू विरोधी अभियान का समर्थन करने का संकल्प लिया। वैश्विक उत्सव मनाने के लिए, राजकीय डेंटल कॉलेज में स्टेट टोबैको कंट्रोल यूनिट द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय मामलों के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुशील राजदान और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल सहित प्रमुख हस्तियों को तंबाकू विरोधी के रूप में नामित किया गया।

समारोह में सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा भूपिंदर कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम आयुषी सूदन और निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर डॉ. मुश्ताक अहमद राठोर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ. मसूद तनवीर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज डॉ. रेयाज फारूक तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। गणमान्य व्यक्तियों ने राज्य तंबाकू नियंत्रण इकाई द्वारा संपादित और तैयार की गई एक वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, भूपिंदर कुमार ने कहा कि तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए यह दिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार तंबाकू विरोधी अभियान और कानूनों के कारण जम्मू-कश्मीर में खुले में धूम्रपान कम हो रहा है। डॉ. राजदान ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में तंबाकू नियंत्रण उपायों के लिए लड़ने का संकल्प लिया।

डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने उन्हें तंबाकू विरोधी अभियान के दूत के रूप में चुनने के लिए स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी भागीदारी से धूम्रपान और तंबाकू की खपत को कम करने में काफी मदद मिलेगी। एमडी एनएचएम ने तंबाकू विरोधी अभियान को कश्मीर के कोने-कोने तक ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। 

निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर ने कहा कि धूम्रपान नशीली दवाओं के दुरुपयोग का प्रवेश द्वार है क्योंकि लगभग सभी नशीली दवाओं का सेवन धूम्रपान से शुरू होता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मसूद तनवीर ने स्वास्थ्य पर तंबाकू के प्रतिकूल प्रभावों पर प्रकाष डाला। नोडल अधिकारी डॉ. मीर मुश्ताक ने भी स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

 

Tags: Dr Shahid Iqbal Choudhary , Shahid Iqbal Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD