Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'राष्ट्र प्रथम' की भावना से भाजपा सरकार ने भारत के भविष्य को दी नई दिशा : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Kamal Mitra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2023

Last updated on: May 30, 2023, 00:00 IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार द्वारा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से प्रेरित अनेक ऐसे युगांतरकारी निर्णय करने का दावा किया है जिन फैसलों ने भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर सिलसिलेवार एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही हैं। 

स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरुरतों की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक हुई है। 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से प्रेरित हमारी सरकार ने अनेक युगांतरकारी निर्णयों से भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। नड्डा ने कहा, 'मोदी सरकार के 9 साल- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण' के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सु²ढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। भाजपा अध्यक्ष ने अगले ट्वीट में पंच प्रण का जिक्र करते हुए कहा, 'आजादी के अमृतकाल' में आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण आत्मविश्वास व उत्साह से उत्कर्ष के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पंच प्रण' का संकल्प हमें मार्ग दिखाता है। 

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी, जिसकी भयावह आपदा से दुनिया के अनेक विकसित देश आज भी उभर नहीं पाये हैं, भारत तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इससे पहले नड्डा ने '9 साल सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के' अभियान के तहत 2 मिनट 32 सेकंड का एक वीडियो शेयर कर इसे मोदी सरकार के परिवर्तनकारी प्रभाव पर एक दिलचस्प और अभिनव वीडियो बताया था।

इस वीडियो में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, पेयजल, स्टार्टअप्स, बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा, जम्मू कश्मीर, अयोध्या में राम मंदिर, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैयार किए गए आधारभूत ढांचे और कोविड वैक्सीन सहित कई उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए यह दावा किया गया है कि ये 9 साल विकास, प्रयास, सबको साथ लेकर चलने के विश्वास, बलिदान और नए भारत के निर्माण के 9 साल रहे हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Kamal Mitra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD