Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पोलैंड में माइनस 27 डिग्री सेल्सियस में काजोल ने शिफॉन सूट पहन की थीं शूटिंग

Aamir Khan, Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Fanaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2023

Last updated on: May 27, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'फना' को 17 साल पूरे हो गए है। उन्होंने कड़ाके की ठंड में फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव को याद किया। एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने और आमिर खान ने पोलैंड में माइनस 27 डिग्री सेल्सियस में एक गाने की शूटिंग की थी, और उन्होंने सिर्फ शिफॉन सलवार कमीज पहनीं हुई थी, जबकि आमिर ने मोटी जैकेट खरीदी थी।

काजोल ने अपने ट्विटर पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा: मेरे कई कमबैक में से यह भी एक रहा, लेकिन जूनी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। आप सभी ने मेरी यादों को हमेशा प्यार किया है तो कुछ और यादें भी आपके साथ साझा करती हूं। उन्होंने आगे कहा: पोलैंड में फिल्म की शूटिंग के पहले दिन माइनस 27 डिग्री तापमान था और मैंने बर्फीली झील में पतली सी शिफॉन की सलवार कमीज पहन रखी थी। 

बाहर ठंडी हवाएं चल रही थीं। वहीं, आमिर ने मोटी जैकेट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने सिर्फ शूटिंग के लिए लोकल मार्केट से खरीदा था। इसलिए उनके चेहरे पर वह नेचुरल कराहना नहीं है, जो मेरे फ्रोजन फेस पर नजर आई। उन्होंने आगे लिखा: सबसे बड़ी बात यह रही कि जब हम मुंबई वापस आए तो इस पूरे गाने को खारिज कर दिया गया और रिशूट किया गया।

कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित 'फना' में काजोल एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती है, जिसे दिखाई नहीं देता। उन्हें अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान टूरिस्ट गाइड रेहान से प्यार हो जाता है। हालांकि, रेहान की असली पहचान सामने आने पर उनकी प्रेम कहानी में एक अलग मोड़ आता है।

 

Tags: Aamir Khan , Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Fanaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD