Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईएएनएस रिव्यू : 'जोगीरा सारा रा रा' में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज, फैमिली के साथ देखने लायक फिल्म: जोगीरा सारा रा रा

Review, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Kushan Nandy, Nawazuddin Siddiqui, Neha Sharma, Sanjay Mishra, Mahaakshay, Mimoh, Chakraborty, Zarina Wahab, Suman Patel, Ananya Thakur, Aanshi Pal, Manisha Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 May 2023

Last updated on: May 26, 2023, 00:00 IST

फिल्म की अवधि: 121 मिनट, निर्देशक: कुशन नंदी,कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नेहा शर्मा, संजय मिश्रा, महाअक्षय ('मिमोह') चक्रवर्ती, जरीना वहाब, सुमन पटेल, अनन्या ठाकुर, अंशी पाल और मनीषा गुप्ता,रेटिंग: 4 स्टार फिल्म की शुरूआत लखनऊ के रहने वाले जोगी प्रताप उर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी से होती है, जो शानदार इवेंट्स नाम से एक कंपनी चलाता है, जो शादियां कराती है। जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता, इस बात का उसको काफी फक्र है।

एक शादी के दौरान, जोगी की मुलाकात डिंपल चौबे (नेहा शर्मा) से होती है। वह काफी मॉडर्न विचार की है। वह धूम्रपान करती है, शराब पीती है और झूठ बोलने से भी नहीं चूकती। डिंपल एक शादी समारोह में घुस जाती है जिसे जोगी ने आयोजित किया था। जब वह पकड़ी जाती है तो वह एक कहानी बनाती है और जोगी को ही ठग कर उससे पैसे ऐंठ लेती है।

जोगी अपनी चार बहनों, एक मां और मौसी के साथ रहता है। वह परिवार का एकमात्र पुरुष सदस्य है, और उसे लगातार परिवार द्वारा की जाने वाली मांगों का सामना करना पड़ता है। जोगी सेंसिटिव, केयरिंग और प्यार करने वाला शख्स हैं, लेकिन उसका जीवन आसान नहीं है। जोगी का एक नया क्लाएंट चौबे परिवार है। 

शादी के लिए उसके घर की सजावट के दौरान उसे फिर डिंपल मिलती है। जोगी को पता चलता है कि डिंपल काफी अमीर है और शादी करने वाली है। लेकिन डिंपल अपने होने वाले दूल्हे लल्लू (मिमोह) से शादी नहीं करना चाहती, क्योंकि वह बोरिंग और सिंपल है, और वह उससे प्यार भी नहीं करती है। धीर-धीरे जोगी और डिंपल के बीच कनेक्शन मजबूत बनता जाता है। डिंपल और जोगी शादी को तोड़ने की साजिश करना शुरू कर देते हैं।

जोगी लल्लू और उनके परिवार के दिमाग में गलत विचार डालना शुरू कर देता है, उनसे दहेज मांगने को कहता है, लेकिन हर चाल फेल हो जाती है। आखिरकार जोगी और उनके साथी शादी तोड़ने के लिए डिंपल को किडनैप करने का प्लान बनाते हैं। वह लोकल चौधरी गैंग के किडनैपिंग स्टाइल का इस्तेमाल करते हैं और विश्वास दिलाते है कि एक गैंग ने डिंपल का अपहरण कर लिया है।

डिंपल जोगी और उसके परिवार के साथ रहना शुरू कर देती है, और पाती है कि वह जोगी के साथ खुश है। शादी को रद्द कर दिया जाता है, लेकिन डिंपल के परिवार को पता चलता है कि अपहरण के पीछे जोगी का हाथ है, इसलिए वे जोगी को डिंपल से शादी करने के लिए मजबूर करते हैं।

जोगी, जो किसी से शादी नहीं करना चाहता, अपनी खुद की शादी को तोड़ने की योजना बनाना शुरू कर देता है। इस बीच डिंपल को वास्तव में चौधरी गैंग द्वारा अगवा कर लिया जाता है और मामला दंगे में बदल जाता है। आगे जो होता है वह दिल को छू लेने वाला है। फिल्म में कॉमेडी भरपूर है, जिसे नवाज और नेहा द्वारा परफॉर्मेस के साथ मजेदार बनाया गया है।

नवाजुद्दीन ने अविश्वसनीय काम किया है। डिंपल के रूप में नेहा ने एक भी बीट मिस नहीं की है। जोगी की मां के रूप में जरीना वहाब ने शानदार काम किया है। चौधरी गैंग के लीडर चाचा चौधरी का छोटा सा रोल है, लेकिन उन्होंने दमदार एक्टिंग की है। फिल्म पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कोई गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं है, कुछ भी अश्लील नहीं है। यह परिवार के साथ देखने योग्य शानदार मूवी है।

 

Tags: Review , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Kushan Nandy , Nawazuddin Siddiqui , Neha Sharma , Sanjay Mishra , Mahaakshay , Mimoh , Chakraborty , Zarina Wahab , Suman Patel , Ananya Thakur , Aanshi Pal , Manisha Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD