Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

उपायुक्त रामबन ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर स्टार्टअप स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया

Ramban, Deputy Commissioner Ramban, Mussarat Islam, Mussarat ul-Islam, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने सरकार की स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर रामबन शहर के मुख्य बाजार में एक युवा उद्यमी द्वारा स्थापित एक स्टार्टअप-दयाल हाउस बेकरी का उद्घाटन किया।उपायुक्त ने सभी प्रकार की बेकरी वाली दुकान खोलने के लिए मालिक को बधाई दी। उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। व्यवसाय में अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए स्टार्ट अप के मालिक को गुणवत्ता, स्वच्छता, समय की पाबंदी और अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने की सलाह दी।

समारोह में प्रमुख नागरिक समाज के सदस्यों और बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लिया।उपायुक्त ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला और बेरोजगार युवाओं से संभावित क्षेत्रों में स्टार्ट अप स्थापित करने और सम्मान के साथ जीने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध क्षमता का दोहन करने हेतु कई तरह की रोजगार सृजन योजनाओं की पेशकश कर बेरोजगारी की समस्या को हल करने हेतु बहुत उत्सुक है।‘‘

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कागज रहित और परेशानी मुक्त है और इसमें लाभार्थी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण शामिल है।उपायुक्त ने कहा कि रामबन के युवा प्रतिभाशाली हैं और मौका मिलने पर किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उनके लिए ऊंचाईयों को छूने के लिए एक मंच की जरूरत है और पीएमईजीपी, केवीआईबी उनके लिए उपलब्ध प्लेटफार्मों में से एक है।

 

Tags: Ramban , Deputy Commissioner Ramban , Mussarat Islam , Mussarat ul-Islam , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD