Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने विकास कामों संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ की मीटिंग

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने राज्य में नगर सुधार ट्रस्टों के कामकाज से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों और माँगों के समाधान के लिए ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ मीटिंग की। मीटिंग का उद्देश्य पंजाब के विकास के लिए सहयोग को बढ़ाना और प्रभावशाली उपायों की रणनीति बनाना था।

मीटिंग के दौरान ट्रस्टों के चेयरमैनों से सम्बन्धित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. निज्जर ने चेयरमैनों को अनमोल मार्गदर्शन और समझ प्रदान की, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेश चुनौतियों को दूर करने के सक्षम होंगें। 

उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों की बेहतर छवि बनाना और शहर निवासियों को उचित नागरिक सेवाएं देने में ट्रस्टों का अहम रोल है। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने और स्रोतों के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। 

ट्रस्टों के चेयरमैनों ने पंजाब के सर्वांगीण विकास को उत्साहित करने के लिए भावी पहलकदमियों के लिए अपने एजेंडे और प्रस्ताव भी पेश किये। डॉ. निज्जर ने इस बात पर रौशनी डाली कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को एक जीवंत और खुशहाल राज्य में बदलने की इच्छा रखती है। 

इस अनुसार मंत्री ने ट्रस्टों के चेयरमैनों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करके काम करने की सलाह दी। डॉ. निज्जर ने फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में भाईचारक शमूलियत और जन भागीदारी की महत्ता को केंद्रित किया। उन्होंने टिकाऊ और समावेशी शहरी स्थान बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जो सभी निवासियों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है और राज्य में तरक्की और खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।

इस मौके पर मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा और स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर, उमा शंकर गुप्ता भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD