Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मनीष सिसोदिया के साथ 'दुर्व्यवहार' पर अरविंद केजरीवाल ने साधा दिल्ली पुलिस पर निशाना

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया के साथ 'दुर्व्यवहार' करने के लिए दिल्ली पुलिस की आलोचना की। केजरीवाल ने आप मंत्री आतिशी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए पूछा, क्या पुलिस को मनीष जी के साथ इस तरह दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऊपर से ऐसा करने के लिए कहा गया है?

अपने ट्वीट में आतिशी ने कहा था, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए। जवाब में, दिल्ली पुलिस ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि यह प्रोपैगैंडा था। दिल्ली पुलिस ने हिंदी में ट्वीट किया, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष सिसोदिया के प्रति पुलिस के दुर्व्यवहार के आरोप दुष्प्रचार हैं। 

पुलिस की प्रतिक्रिया, जैसा कि वीडियो में देखा गया है, सुरक्षा कारणों से आवश्यक थी। न्यायिक हिरासत में मीडिया को बयान देना कानून द्वारा प्रतिबंधित है। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा जांच की जा रही दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी। जेल अधिकारियों को कहा गया है कि पढ़ने के लिए सिसोदिया को कुर्सी और टेबल मुहैया करने उनके अनुरोध पर विचार करे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD