Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

संसद के नए भवन के उद्घाटन पर सवाल को लेकर हरदीप पुरी ने कहा, इंदिरा और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करे कांग्रेस

Hardeep Puri, Union Minister, BJP, Bhatiya Janata Party, Hardeep Puri Slams Congress, Hardeep Puri Congress, Hardeep Puri News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2023

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करना चाहिए। पुरी ने मंगलवार को एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पहले नए संसद भवन की आवश्यकता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट कर अपने गोलपोस्ट को बदलने की कोशिश कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दावा करने वाली कांग्रेस में भारत की प्रगति को लेकर राष्ट्रीय भावना और गर्व की भावना का अभाव है।उन्होंने कांग्रेस को देश के इस जश्न में शामिल होने की सलाह देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि, यदि वे (कांग्रेस) 24 अक्टूबर 1975 के दिन को याद करेंगे, जिस दिन इंदिरा गांधी ने संसदीय एनेक्सी का उद्घाटन किया था या फिर 15 अगस्त 1987 को याद करेंगे जब राजीव गांधी ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी की नींव रखी थी, तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पुरी ने आगे पूछा कि, तो अब अपने पाखंड को सही ठहराने के लिए आर्टिकल खोजने के बजाय वे सिर्फ मुस्कुरा क्यों नहीं सकते और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और महानता की ओर भारत की यात्रा में शामिल हो सकते हैं!

 

Tags: Hardeep Puri , Union Minister , BJP , Bhatiya Janata Party , Hardeep Puri Slams Congress , Hardeep Puri Congress , Hardeep Puri News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD