Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में भी कमल मित्र योजना का शुभारंभ

अरुण सूद रहे मुख्य अतिथि-महिलाओं को प्रशिक्षण दे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किया जाएगा तैयार

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को जागृत करने के  लिए विशेष योजना बनाई है। जिसके तहत पार्टी देश की प्रत्येक लोकसभा सीट पर 200 महिला 'कमल मित्र' बनाने की तैयारी कर रही है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन की उपस्थिति मे नई दिल्ली स्तिथ भाजपा मुख्यालय से देश भर में इस योजना का शुभारंभ किया ।

इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यह योजना शुरू की गई।इस अवसर पर भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन,मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता,  जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सोनम वर्मा, सह संयोजक रजनी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल, सतिन्दर सिंह सिधु, जिला सचिव रविंदर मलिक, मण्डल अध्यक्ष  दीपक शर्मा, मनोनीत पार्षद उमेश घई के अलावा मोर्चा की सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

योजना के बारे जानकारी देते हुए मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन ने बताया कमल मित्र एक अनूठा प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसके जरिए भाजपा अपनी महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी 15 मुख्य योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को लोगो तक पहुंचाएंगी।

भाजपा महिला मोर्चा ने इसके लिए प्रबुद्ध महिलाओं, जिसमें डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, वकील, आईटी प्रोफेशनल एवं रिसर्च स्कॉलर्स शामिल हैं, की एक टीम तैयार की है जो महिलाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी।इस योजना के तहत  महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके देशभर में एक लाख से ज्यादा 'कमल मित्र' महिलाओं को तैयार करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री राष्ट्रीय कार्य सचिव रश्मि शर्मा के गत दिनों हुए निधन पर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD