Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

एनसीएससी ने बिहार सरकार की दो दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की

अध्यक्ष विजय सांपला के नेतृत्व में एनसीएससी प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति समुदाय के लिए विभिन्न आर्थिक और सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 18 May 2023

Last updated on: May 18, 2023, 00:00 IST

अनुसूचित जाति समुदाय को अत्याचार से बचाने और संविधान द्वारा उनको दिए गए अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गुरुवार को बिहार सरकार की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू की।

एनसीएससी के प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष विजय सांपला के नेतृत्व में संसद के अनुसूचित जाति के सदस्यों (सांसदों), विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) और पूर्व-सांसदों/विधायकों के साथ-साथ अनुसूचित जाति कल्याण संघों के प्रतिनिधियों व गैर सरकारी संगठन के साथ बैठक आयोजित कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली । नेताओं ने सांपला को राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और कैसे समुदाय संस्थागत भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहा है, के बारे में अवगत कराया।

दोपहर भोजन बाद, एनसीएससी ने बिहार सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आधिकारिक बैठकों का दौर शुरू किया जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रधान सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में एनसीएससी ने अनुसूचित जातियों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें आवास भूमि, रोजगार, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति से संबंधित अन्य योजनाएं शामिल थी ।

इस उपरांत दिन कि आखिरी बैठक में एनसीएससी ने संविधान के तहत अनुसूचित जातियों को प्रदान किए गए सेवा सुरक्षा अधिकारों  की समीक्षा बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की।समीक्षा बैठकों के दौरान विजय सांपला के साथ एनसीएससी के उपाध्यक्ष अरुण हलदर  और आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी और अंजू बाला मोजूद रहे।

समीक्षा दौरे के दूसरे दिन 19 मई को  विजय सांपला और एनसीएससी के अधिकारी अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अत्याचार के मामलों की समीक्षा करेंगे, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पीओए अधिनियम (संशोधित) के तहत पुलिस द्वारा दर्ज किये गए हैं या अदालत द्वारा निपटाए गए हैं।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD