Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईपीएल 2023 : धर्मशाला में मैच के दिन चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन को तैयारी पूरी

DC Kullu, Kullu, Kullu News, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 May 2023

Last updated on: May 16, 2023, 00:00 IST

कांगड़ा जिला प्रशासन ने धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलप्रूफ योजना बनाई है तथा शहर को सेक्टर में बांट कर हर सेक्टर की निगरानी के लिए अधिकारियों की डियूटी लगाई गई है।

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी बैठक में उपस्थित रहीं।बता दें, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 और 19 मई को आईपीएल के दो मैच खेले जाने हैं, जिनमें 17 मई को पंजाब और दिल्ली तथा 19 मई को पंजाब और राजस्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

जिलाधीश ने मैच वाले दिन स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुचारू तथा शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर में महत्वपूर्ण जगहों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे पुलिस द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे तथा शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था चेक कर लें।

आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी परखीं तैयारियां

डॉ. निपुण जिंदल ने किसी आपात स्थिति की दृष्टि से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी जांचा। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की संयुक्त मॉक ड्रिल पहले ही आयोजित कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम तथा उसके समीप स्वास्थ्य विभाग की 4 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। स्टेडियम में आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम बनेगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दाड़ी से शटल बस सेवा

जिलाधीश ने बताया मैच के दिन दाड़ी तथा अचीवर्स हब स्कूल परिसर के समीप से क्रिकेट स्टेडियम के लिए शटल बस सेवा मुहैया होगी। इसके लिए 4 गाडियां तैनात रहेंगी।

3 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैच देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए वाहनों से शहर में प्रवेश तथा निकासी की पूर्ण योजना बनाई है। शहर में कांगड़ा, गग्गल की ओर से चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था रहेगी। दाड़ी और जोरावर में पार्क गाडियां शाम को वापिस शीला चौक से होकर पालमपुर व चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रस्थान कर सकेंगी।

उन्होंने बताया कि शहर में करीब 3 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन आवश्यकता के अनुरूप इन स्थलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेगा। छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल दाड़ी मैदान,स्टेडियम के समीप फुटबाल मैदान, पुलिस मैदान, डीआईजी तथा डीसी कार्यालय पार्किंग तथा अचीवर्स हब स्कूल मैदान बनाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, फॉरेस्ट कार्यालय परिसर, चीलगाड़ी रोड़ तथा मैकलोडगंज बाइपास रोड़ पर स्थान चिन्हित किए गए हैं। 

बसों के लिए जोरावर स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। चंबी तथा मैकलोडंगज की ओर से धर्मशाला आने वाले वाहन मैक्सीमस मॉल-डीसी आफिस रोड़ पर चलेंगे, वहीं वापसी के लिए चीलगाड़ी-सर्किट हाउस-मैक्सीमस मॉल रोड़ से प्रस्थान करेंगे।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एएसपी हितेश लखनपाल समेत पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: DC Kullu , Kullu , Kullu News , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD