Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा की हार के बाद बसवराज बोम्मई बोले : 'यह पीएम नरेंद्र मोदी की हार नहीं'

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शनिवार को नतीजों घोषित किए गए। राज्य में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, और भाजपा सत्ता से बाहर हो गई। इसके एक दिन बाद रविवार को बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार नहीं है। बोम्मई ने बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय के पास संवाददाताओं से कहा, "यह पीएम मोदी की हार नहीं है, क्योंकि वह यहां केवल प्रचार के लिए आए थे। 

कांग्रेस नेतृत्व पूरे देश में हार गया है। राज्य में भाजपा की हार के लिए पीएम मोदी को दोष देना सही नहीं है।"रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के नजीतों के बाद कांग्रेस ने कहा था कि यह भाजपा की हार पीएम मोदी की हार थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने यह बयान दिया है।

बोम्मई ने कहा कि पार्टी के सभी प्रमुख नेता भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए और चुनाव परिणामों पर चर्चा की। बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक इकाई भाजपा के अध्यक्ष ने अगले तीन से चार दिनों में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। 

पार्टी संगठन आराम नहीं करेगा और वे सभी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मिलकर काम करेंगे।मुख्यमंत्री पद को लेकर विपक्ष के नेता सिद्दारमैया और कर्नाटक इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच 'लड़ाई' पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने उन्हें 'ऑल द बेस्ट' कहा।

कांग्रेस द्वारा चुनावी वादों को लागू करने पर उन्होंने कहा, "पहले उन्हें सरकार बनाने दीजिए और उसके बाद देखते हैं कि कैबिनेट की पहली बैठक में वे क्या करते हैं।"

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD