Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के लिए संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ की शुरुआत की

विभाग की संशोधित कार्य-प्रणालियों से सार्वजनिक कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ेगी

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

मृदा एवं जल संरक्षण के कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने पंजाब के मृदा एवं जल संरक्षण विभाग की ‘संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजज़ऱ्’ की शुरुआत की है। नई कार्य प्रक्रियाओं को 50 से अधिक सालों के बाद संशोधित किया गया है, और यह 1960 के दशक के दौरान बनाई गईं पुरानी प्रक्रियाओं की जगह ले लेंगी, जब विभागीय कार्य प्रकृति में मामूली थे और मुख्य तौर पर केवल मृदा संरक्षण के कार्यों तक सीमित थे।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री, डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि विभागीय कार्यों की प्रकृति और मापदंड बहुत बदल गए हैं। भूजल के तेज़ी से घटने और सीमित सतही पानी की उपलब्धता के कारण ख़ास तौर पर 1980 के दशक के अंत के बाद जल संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन ने महत्व ग्रहण किया। 

इसलिए, संशोधित कार्य विधियों में बारिश के पानी का संरक्षण, भूमिगत पाईपलाईनें, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, और ट्रीट किए गए पानी का प्रयोग जैसे कार्यों पर ज़ोर दिया गया है, जोकि विभाग का मुख्य फोकस बन गए हैं।  इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. निज्जर ने बताया कि सरकार सार्वजनिक कार्यों में और ज्य़ादा दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसलिए, ऐसे सभी नियम और प्रक्रियाएँ जो पुरानी हो गई हैं और आम आदमी की सुविधा की बजाय एक रुकावट के रूप में काम करती हैं, को विभागों में दोबारा सुधारा जा रहा है। इन संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ को जारी करना उस दिशा में एक कदम है।  

महिन्दर सिंह सैनी, मुख्य मृदा संरक्षक, पंजाब जोकि विभाग के अन्य अधिकारियों समेत उपस्थित थे, ने बताया कि विभाग की इन संशोधित की गईं कार्य-विधियों में अधिकारियों/कर्मचारियों की कर्तव्यों और जि़म्मेदारियों के अलावा निगरानी के साथ-साथ कार्यों को चलाने की विधि भी निर्धारित की गई है।  

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD