Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मेरा काम कुछ गेंदों को हिट करना है, मुझे ज्यादा दौड़ाएं नहीं : महेंद्र सिंह धोनी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चेन्नई , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

बुधवार को चेपॉक में नई गेंद ग्रिप हो रही थी, पुरानी गेंद और भी ग्रिप होने के साथ साथ टर्न हो रही थी। ऐसी पिच पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 167 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंचा दिया।धोनी और शिवम दोनों ही चोट से जूझ रहे हैं। 

धोनी सीजन की शुरूआत से ही घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि शिवम को पंजाब के किंग्स के खिलाफ उंगली में चोट लग गई थी। हालांकि इसके बावजूद ये दोनों ही अपनी पारियों में वह ताकत प्रदान करने में सफल रहे जिसकी जरूरत थी।शिवम स्पिन के खिलाफ चेन्नई के प्रमुख हिटर हैं। 

बुधवार को उन्होंने स्पिन के खिलाफ खेली अपनी दूसरी गेंद पर करारा प्रहार किया और 29 गेंदों से जारी बाउंड्री के सूखे पर विराम लगा दिया। ऑफ स्पिनर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छे मैच अप के तौर पर माने जाते हैं लेकिन शिवम हर तरह की स्पिन के साथ एक जैसा ही सलूक करते हैं। 

ललित यादव की लगातार दो गेंदों पर उन्होंने डाउन द ग्राउंड प्रहार किया और क्राउड उनके नाम का शोर मचाने लगा।शिवम ने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए। मिचेल मार्श ने शिवम की पहुंच से दूर एक कटर गेंद फेंकी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लेग साइड की बड़ी बाउंड्री को क्लियर कर दिया। 

हालांकि दुबे डीप मिडविकेट पर आउट जरूर हो गए लेकिन इससे चेन्नई के अप्रोच पर कोई फर्क नहीं पड़ा, जिसका अनुकरण वह सीजन की शुरूआत से ही करती आ रही है।धोनी क्रीज पर थोड़ी देर के लिए ही आए लेकिन मैच पर इसका बड़ा असर पड़ा। उन्होंने 9 गेंदों पर 222.22 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए। 

बुधवार की शाम धोनी से बेहतर स्ट्राइक रेट किसी अन्य बल्लेबाज का नहीं था। इतना ही नहीं इस सीजन जितने भी बल्लेबाजों ने कम से कम 40 गेंदों का सामना किया है, उनमें सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट धोनी (204.25) का ही है। उन्होंने इस सीजन अब तक खेली कुल 47 गेंदों पर 96 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने औसतन 4.7 गेंद पर एक छक्का जड़ा है।

धोनी की घुटने की चोट भी उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने आने से रोक रही है। प्रैक्टिस सत्र में भी वह अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं और बड़े शॉट्स का अभ्यास करते हैं। वह स्पिन के खिलाफ भी बड़े शॉट्स लगाने का अभ्यास करते हैं। वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के रहस्यमई स्पिनर बी रॉकी की काफी गेंदों का सामना करते हैं।

धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "यही मेरा काम भी है। मैंने उन्हें (टीम) कहा भी है कि मुझसे कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद भी की जाती है और इसलिए मुझे ज्यादा न दौड़वाएं और यह काम भी कर रहा है। अन्य लोग भी अपना काम कर रहे हैं और जैसी मुझसे अपेक्षा की जाती है उसे करते हुए मुझे खुशी भी हो रही है। 

मैं खेल के दौरान मिलने वाली संभावित परिस्थितियों के हिसाब से ही अभ्यास भी करता हूं, इसलिए यह प्रदर्शन में मेरे लिए मददगार भी साबित हो रहा है।"पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्ऱेंस के दौरान कोच स्टीफन ़फ्लेमिंग ने कहा, "हमने खिलाड़ियों से हाई रिस्क क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। 

इसलिए मैं कैमियो से भी संतुष्ट हूं। यह आपको पार स्कोर के ऊपर ले जाने में मददगार सिद्ध होता है। हालांकि इस अप्रोच के साथ जाने पर गलतियां भी होती हैं लेकिन जैसा कि आपने खुद देखा होगा कि आज 160 की विकेट 180 की विकेट में तब्दील हो गई। लेकिन ऐसा इसीलिए संभव हो पाया क्योंकि साझेदारियों के दौरान पॉजि़टिव इंटेंट और आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की।

दुबे इसके उदाहरण हैं और (अंबाती) रायुडू और एम एस ने भी अंत में कुछ वैसी ही बल्लेबाजी की। जिस वजह से हम सात विकेट गंवा देने के बाद भी खुश थे।़फ्लेमिंग ने कहा, "वह (धोनी) एक निश्चित ढंग से अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने अंतिम तीन ओवरों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। 

इसके अनुसार ही वह स्ट्रॉन्ग हिटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं जो उनके काम भी आ रहा है।"धोनी के कैमियो चेन्नई के काफी काम आ रहे हैं और वह इस सीजन प्लेऑफ में प्रवेश करने की दहलीज पर भी पहुंच चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Mahendra Singh Dhoni , MS Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD