Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गूगल ने भारत समेत 180 से ज्यादा देशों में बार्ड एआई लांच किया

Google, New Delhi, Google News, Google Bard AI, Google Opens Bard AI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अपना चैटबॉट बार्ड एआई भारत समेत 180 से अधिक देशों में लांच कर दिया है। इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन में इसे लांच किया जा चुका था। बार्ड अंग्रेजी के अलावा अब जापानी और कोरियन में भी उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह जल्द ही 40 भाषाओं का समर्थन करने की तैयारी में है।

इसके अलावा, गूगल ने कहा कि बार्ड जल्द ही अपने रिस्पॉन्स और आपके प्रॉम्प्ट दोनों में अधिक विजिबल होगा।ऐसा करने के लिए कंपनी गूगल लेंस को सीधे बार्ड से जोड़ेगी।गूगल ने बुधवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, मान लें कि आप अपने कुत्तों की तस्वीर का उपयोग करके कुछ मजा लेना चाहते हैं। 

आप इसे अपलोड कर सकते हैं और बार्ड को 'इन दोनों के बारे में एक मजेदार कैप्शन लिखने' के लिए प्रॉम्प्ट कर सकते हैं। गूगल लेंस का उपयोग करके बार्ड तस्वीर का विश्लेषण करेगा, कुत्तों की नस्लों का पता लगाएगा और कुछ रचनात्मक कैप्शन का मसौदा तैयार करेगा - सब कुछ सेकेंड के भीतर होगा।

कंपनी ने कहा कि वह उपयोगकर्ता की कल्पना और जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए नए तरीके पेश करेगी। इसके लिए वह गूगल ऐप की सेवाओं और क्षमताओं जैसे डॉक्स, ड्राइव, जीमेल, मैप्स आदि को सीधे बार्ड से जोड़ेगी।आने वाले महीनों में गूगल एडॉब फैमिली के रचनात्मक एआई मॉडल एडॉब फायर फ्लाई को बार्ड से जोड़ेगी ताकि उपयोगकर्ता अपने रचनात्मक विचारों को आसानी से और कम समय में उच्च-गुणवत्ता वाली छवियों में बदल सकें, जिसे वे बाद में संपादित कर सकते हैं या एडॉब एक्सप्रेस में अपने डिजाइन में जोड़ सकते हैं।

तकनीक की दिग्गज कंपनी बार्ड को गूगल के मददगार ऐप्स और तथा साझेदार कंपनियों जैसे कयाक, ओपनटेबल, जिप रिक्रूटर, इंस्टाकार्ट, वोल्फ्राम और खान एकेडमी से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है।

 

Tags: Google , New Delhi , Google News , Google Bard AI , Google Opens Bard AI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD