Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुप्रीम कोर्ट 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ याचिका पर 15 मई को सुनवाई के लिए सहमत

Bollywood, The Kerala Story, The Kerala Story Rela Sotry, The Kerala Story Truth, The Kerala Story Real, Real Kerala Story, The Kerala Story Controversy, The Kerala Story Movie, The Kerala Story Release Date, The Kerala Story Movie Release Date, The Kerala Story Trailer, The Kerala Story Official Trailer, Adah Sharma, Yogita Bihani, Sonia Balani, Siddhi Idnani, Vijay Krishna, Pranay Pachauri, Pranav Mishra, Supreme Court, The Supreme Court
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

सर्वोच्च न्यायालय मंगलवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर रोक लगाने के केरल उच्च न्यायालय के इनकार के खिलाफ दायर याचिका पर 15 मई को सुनवाई करने पर सहमत हो गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की खंडपीठ के समक्ष इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। 

इसके बाद खंडपीठ मामले की सुनवाई अगले सोमवार को करने के लिए सहमत हुई।याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा पारित 5 मई के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि फिल्म में इस्लाम या मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।इस बीच, यह पता चला है कि फिल्म के निर्माताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं करने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है। 

याचिका में दावा किया गया है कि यह कलात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ है।फिल्म की रिलीज के दिन केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य में इस फिल्म के कारण कुछ भी गलत नहीं होने वाला है।

अदालत ने कहा था, "अगर फिल्म को केरल में प्रदर्शित किया जाता है तो कुछ भी नहीं होने वाला है। टीजर और फिल्म के पूर्वावलोकन की जांच करने पर ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया, जो किसी भी धर्म के खिलाफ हो। इसमें आईएस का संदर्भ है। देश में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो आईएस को संदर्भित करती हैं।"

"अदालत यह समझने में असफल है कि यह फिल्म समाज के खिलाफ कैसे होगी, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने भी प्रमाणीकरण दिया है। फिल्म का आधार प्रकृति में काल्पनिक है और जब अतीत में काल्पनिक विषयों को मंजूरी दे दी गई है, तो कोई इस फिल्म की स्क्रीनिंग को कैसे रोक सकता है।"

सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हुई।

 

Tags: Bollywood , The Kerala Story , The Kerala Story Rela Sotry , The Kerala Story Truth , The Kerala Story Real , Real Kerala Story , The Kerala Story Controversy , The Kerala Story Movie , The Kerala Story Release Date , The Kerala Story Movie Release Date , The Kerala Story Trailer , The Kerala Story Official Trailer , Adah Sharma , Yogita Bihani , Sonia Balani , Siddhi Idnani , Vijay Krishna , Pranay Pachauri , Pranav Mishra , Supreme Court , The Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD