Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस का अहंकार इतना बढ़ गया है कि दिल्ली से कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता आपसे वोट तक मांगने नहीं आया- अरविंद केजरीवाल

पिछली सरकारों के नेता सरकारी खजाने को लूटते थे, मान सरकार उन पैसों से लोगों के बिजली फ्री कर रही, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बना रही - अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 May 2023

Last updated on: May 07, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में जालंधर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर धुआंधार प्रचार किया। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के लोहिया खास से लेकर हलका फिल्लौर के गोराया होते हुए आदमपुर तक रोड शो किया और लोगों से 'आप' उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

पिछले एक साल में पंजाब ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है - अरविंद केजरीवाल

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'आप' सरकार के कार्यकाल में पिछले एक साल के दौरान पंजाब ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने 75 साल में जितने काम किए, मान सरकार ने एक साल में ही उससे ज्यादा काम कर दिए।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने मात्र एक साल के भीतर पंजाब के 29000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा हजारों की संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए। पिछली सरकार रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को सिर्फ गुमराह करती थी।

केजरीवाल ने कहा कि नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश-विदेश में घूमकर कई बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की और उनसे पंजाब में इंडस्ट्री लगाने की अपील की। अब पंजाब में इंडस्ट्री लगनी शुरू हो गई है। अनुमान के मुताबिक अगले एक साल में ढाई लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों में सत्ता में बैठे लोग सरकारी खजाना लूट कर अपने घर ले जाते थे। लेकिन मान सरकार उन पैसों से लोगों के बिजली के बिल फ्री कर रही है। आम लोगों के अच्छे इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनवा रही है और बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' बना रही है।

केजरीवाल ने जालंधर के लोगों से आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हम आपके पास मात्र एक साल मांगने आए हैं। आपने 60 साल कांग्रेस को दिए। हमें मात्र ग्यारह महीने दीजिए। अगर हमारा काम पसंद नहीं आए तो 2024 लोकसभा चुनाव में हमें वोट मत देना।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि इस चुनाव में दिल्ली से कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता आपसे वोट तक मांगने नहीं आया। जबकि आम आदमी पार्टी के दोनों बड़े नेता और दोनों मुख्यमंत्री आपसे वोट मांगने आए हैं। हमें एक मौका दीजिए। हम आपके उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

अगर इस चुनाव में 'आप' उम्मीदवार जीतता है तो आम आदमी पार्टी के साथ जालंधर का नाम भी इतिहास में लिखा जाएगा - मुख्यमंत्री भगवंत मान

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 10 मई को आप झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू को जिताएं। उसके बाद आपकी सारी जिम्मेदारी खत्म, हमारी जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। हम आपके साथ मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएंगे और पंजाब के लोगों को खुशहाल एवं समृद्ध बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जालंधर के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि पंजाब में हमारे 92 विधायक हैं। दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं। वहीं राज्यसभा में हमारे 10 सांसद हैं। लेकिन लोकसभा में हमारी पार्टी का एक भी प्रतिनिधि नहीं है। आपके पास मौका है आप प्रत्याशी को जीता कर इतिहास रचने का। अगर जालंधर से इस चुनाव में आप उम्मीदवार जीतता है तो आम आदमी पार्टी के साथ जालंधर का भी नाम इतिहास में लिखा जाएगा।

भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगा दिया है। पिछले एक साल के दौरान हमने सैकड़ों भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और नेताओं पर कार्रवाई की है और उसे पकड़ कर जेल भेजा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी पंजाब के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी है, वह बख्शे नहीं जाएंगे। उसे पकड़कर सारा पैसा वसूल करेंगे और उस पैसे को वापस सरकारी खजाने में डालेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD