Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब गूगल ने ईमेल भेजने वालों के लिए ब्लू चेकमार्क शुरू किया

Google, New Delhi, Google News, Google Bue Verified, Google Blue Checkmark, Google Blue Tick, Google Email
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

ट्विटर के बाद अब गूगल ने भी ईमेल भेजने वालों के नाम के साथ ब्लू चेकमार्क लगाने की घोषणा की है ताकि उनकी पहचान सत्यापित की जा सके और धोखाधड़ी से बचा जा सके। कंपनी ने 2021 में पहली बार जीमेल में ब्रांड इंडीकेटर्स फॉर मेसेज आईडेंटीफिकेशन (बीआईएमआई) की शुरुआत की थी। 

इस फीचर के जरिए ईमेल भेजने वाले का ब्रांड लोगो भी उसके ईमेल के साथ दिखता है।कंपनी ने एक बयान में कहा, उस फीचर को और बेहतर बनाया गया है। उपभोक्ताओं को बीआईएमआई अपनाने वाले सेंडर के ईमेल में नाम के साथ चेकमार्क दिखेगा। इससे उपभोक्ताओं को पता चल सकेगा कि कौन सा ईमेल सत्यापित सेंडर द्वारा भेजा गया है।

यह फीचर रोलआउट कर दिया गया है और गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक और बिजनेस के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। साथ ही व्यक्तिगत गूगल अकाउंट धारकों को भी यह सुविधा दी जा रही है।जिन कंपनियों ने बीआईएमआई का फीचर ले रखा हैं उन्हें खुद-ब-खुद चेकमार्क मिल जाएगा।

टेक कंपनी ने कहा, ईमेल का मजबूत सत्यापन उपभोक्ताओं और ईमेल सिक्युरिटी सिस्टम को स्पैम की पहचान करने और उन्हें रोकने में मदद करता है। साथ ही ईमेल भेजने वालों को अपना ब्रांड ट्रस्ट बढ़ाने का मौका देता है।उसने कहा, यह ईमेल के सोर्स में विश्वास बढ़ाता है और सभी के लिए बेहतर ईमेल पारिस्थितिकी तैयार करता है।

एलोन मस्क की कंपनी ट्विटर द्वारा सभी लिगेसी ब्लू बैज हटाने के बाद गूगल ने ब्लू चेकमार्क जारी किया है।गूगल की प्रवर्तक कंपनी मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भुगतान आधारित सत्यापन के लिए भी परीक्षण कर रही है। वेब के लिए इसका शुल्क 11.99 डॉलर और मोबाइल के लिए 14.99 डॉलर प्रति माह रखा गया है।

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने मेटा सत्यापित अकाउंट उपयोगकर्ताओं को सत्यापन का बैज देंगे जिससे दोनों प्लेफॉर्मो पर उनकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कस्टम सपोर्ट दिया जाएगा।यह फीचर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फरवरी में शुरू किया गया था और इसे अन्य देशों में जल्द शुरू किया जाएगा।

 

Tags: Google , New Delhi , Google News , Google Bue Verified , Google Blue Checkmark , Google Blue Tick , Google Email

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD