Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

एडीबी प्रमुख से मिलीं सीतारमण, कहा- 'प्रमुख भागीदार बना रहेगा भारत'

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Asian Development Bank, ADB, Masatsugu Asakawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जो वर्तमान में दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, ने मंगलवार को इंचियोन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असकावा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ऋण देने वाली एजेंसी के संप्रभु और गैर-संप्रभुसंचालन के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण देश बना हुआ है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एडीबी की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के लिए इंचियोन पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के इतर असाकावा से मुलाकात की।सीतारमण ने बैंक की ऋण क्षमता बढ़ाने के लिए नवीन वित्तपोषण तंत्र के लिए एडीबी को समर्थन भी व्यक्त किया।

उन्होंने एडीबी को आत्मनिरीक्षण करने और मूल्यांकन करने की सलाह दी कि कैसे बैंक विकासशील सदस्य देशों को प्रभावी ढंग से समर्थन दे सकता है।सीतारमण ने असाकावा से आग्रह किया कि वे अधिक रियायती जलवायु वित्त के साथ भारत का समर्थन करें, क्योंकि देश की आर्थिक और विकासात्मक प्रगति का क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

असाकावा ने अपने सदस्य देशों को 100 बिलियन डॉलर जलवायु वित्त प्रदान करने की एडीबी की प्रतिबद्धता को दोहराया और एशिया और प्रशांत क्षेत्र में जलवायु के लिए ऋणदाता की अभिनव वित्त सुविधा के समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Asian Development Bank , ADB , Masatsugu Asakawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD