Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Crime News, Crime News India, New Delhi, Tillu Tajpuria, Gangster Tillu Tajpuria, Tillu Tajpuria Murder, Tillu Tajpuria News, Tihar Jail, Tihar Jail News, Jitender Gogi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह करीब छह बजे चार कैदियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। ये कैदी जितेंद्र गोगी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तिहाड़ जेल अथॉरिटी ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया को हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर में रखा गया था। 

उस पर चार कैदियों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने हमला किया, जो उसी वार्ड की पहली मंजिल वाली जेल में बंद थे।हमला सुबह करीब 6.15 बजे हुआ। आरोपियों ने टिल्लू पर लोहे की ग्रिल से बने धारदार हथियार से हमला किया।सेंट्रल जेल की ओपीडी में सुबह करीब 6.45 बजे आवश्यक चिकित्सा देने के बाद टिल्लू को तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।

टिल्लू की डीडीयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।हत्यारे कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिसे 2021 में रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गोली मार दी गई थी। उस हमले के पीछे टिल्लू का हाथ बताया जा रहा है।आज सुबह करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी (अंडर ट्रायल कैदी) के संबंध में सूचना मिली। 

उनमें से एक सुनील उर्फ टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।पश्चिम जिला पुलिस ने कहा, एक अन्य व्यक्ति, रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।हाल ही में एक आतंकी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के दौरान टिल्लू का नाम सामने आया था।

 

Tags: Crime News , Crime News India , New Delhi , Tillu Tajpuria , Gangster Tillu Tajpuria , Tillu Tajpuria Murder , Tillu Tajpuria News , Tihar Jail , Tihar Jail News , Jitender Gogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD