Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

प्रधानमंत्री से कोई उम्मीद नहीं : प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलीं

Protest, Wretlers Protest, Wretlers Protest New Delhi, Wretlers Protest News, Wretlers Protest Reason, Wretlers Protest In India, Brij Bhushan Sharan Singh News, Brij Bhushan Sharan Singh Latest News, Wrestling Federation of India, WFI, WFI President, Bajrang Punia, Vinesh Phogat, Sakshi Malik, Bajrang Vinesh Sakshi Protest, Brij Bhushan Sharan Singh Resignation, Wretlers Protest Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषन शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से शनिवार को मिलीं।देश के शीर्ष पहलवान रविवार से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि यौन शोषण के आरोपों को लेकर बृज भूषण को अध्यक्ष पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए।

प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बृज भूषण को बचाने का आरोप लगाया।पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "जब ये लड़कियां पदक जीतती हैं तो हर कोई ट्वीट करता है और कहता है कि ये देश का गौरव हैं। लेकिन जब ये सड़क के किनारे बैठी हैं और सुनवाई की मांग कर रही हैं तो कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। 

यदि एफआईआर दर्ज की गयी है तो उसकी कॉपी उनके साथ साझा की जानी चाहिए।"प्रियंका ने कहा, "मुझे प्रधानमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है। यदि उन्हें पहलवानों के बारे में कोई चिंता होती तो वह कम से कम उन्हें बुलाते और उनसे बात करते। वह उन्हें चाय पर बुलाते थे जब ये पदक जीतती थीं। 

इसलिए उन्हें बुलाइये, उनसे बात कीजिये क्योंकि ये हमारी लड़कियां हैं।"उन्होंने कहा, "इस व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए और पद से हटा देना चाहिए। जब तक वह पद पर हैं वह दबाव बनाते रहेंगे और लोगों का करियर नष्ट करते रहेंगे।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "यदि वह व्यक्ति पद पर रहता है जिसके जरिये वह पहलवानों का करियर तबाह कर सकता है, उन्हें परेशान कर सकता है और उन पर दबाव बना सकता है, तो फिर एफआईआर और जांच का क्या मतलब है।"महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के कोचों और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। 

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि महिला पहलवानों से मिली शिकायतों के मामले में कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होंने कहा, "पहला मामला एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जो पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रासंगिक आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ मॉडेस्टी (लज्जा भंग) आदि के अपमान से संबंधित है।"

दूसरी प्राथमिकी अन्य, वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा लज्जा भंग आदि से संबंधित धाराओं के तहत की गई शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए दर्ज की गई है।डीसीपी ने कहा कि दोनों एफआईआर की जांच सही तरीके से की जा रही है।

 

Tags: Protest , Wretlers Protest , Wretlers Protest New Delhi , Wretlers Protest News , Wretlers Protest Reason , Wretlers Protest In India , Brij Bhushan Sharan Singh News , Brij Bhushan Sharan Singh Latest News , Wrestling Federation of India , WFI , WFI President , Bajrang Punia , Vinesh Phogat , Sakshi Malik , Bajrang Vinesh Sakshi Protest , Brij Bhushan Sharan Singh Resignation , Wretlers Protest Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD