Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘‘‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने में कर रही है सराहनीय कार्य- गृह मंत्री अनिल विज

एसोसिएशन अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्यौहारों को मनाने का कार्य करती है, और हरियाणावी संस्कृति की जड़े सींचने का कार्य कर रही है - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Sydney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अपनी धरती से इतनी दूर आकर डॉलर की चमक के बावजूद संस्कार और संस्कृति को बचाए रखना बहुत ही सराहनीय कार्य है और इसमें ‘ एसोसिएशन  ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ बाखूबी कार्य कर रही है’’। श्री विज आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी शहर में ‘ एसोसिएशन  ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ संस्था के अध्यक्ष श्री सेवा सिंह के निमंत्रण पर उनके घर में आयोजित एक गेट-टू-गेदर में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ‘ एसोसिएशन  ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ बेहतरीन कार्य कर रही है और ये एक अच्छी पहल है। आस्ट्रेलिया में अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्यौहारों को मनाने का कार्य हो रहा है ताकि आने वाली पीढियों को अपने संस्कारों और संस्कृति से रूबरू करवाया जा सकें और वे भी इसी प्रकार से भविष्य में अपने तीज-त्यौहारों को मनाते रहें।

श्री विज ने कहा कि इस प्रकार की एसोसिएषन बनाने से अपने देष और अपने प्रदेष के साथ-साथ समय-समय पर यदि कोई दिक्कत आती है तो एसोसिएषन के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं जैसाकि एसोसिएषन ने कोविड के दौरान लोगों का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी ‘ एसोसिएशन  ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ ने हरियाणावासियों की मदद की, जोकि सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि ‘एसोसिएषन ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ आपसी भाईचारें को बढावा दे रही है और हरियाणावी संस्कृति की जडें़ सींचने का कार्य रही है। इस दौरान ‘ एसोसिएशन  ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ के अध्यक्ष सेवा सिंह ने  एसोसिएशन  के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी एसोसिएषन हरियाणा सरकार के विदेष सहयोग विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही है और हरियाणावी संस्कृति को बढावा देने  के लिए आस्ट्रेलिया में विभिन्न कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किया जाता रहा है। 

उन्होंने बताया कि हमारी एसोसिएषन ने हरियाणा में स्थित विभिन्न खेल संगठनों व सस्थाओं को खेल उपकरण इत्यादि देने के साथ-साथ कोविड के दौरान आई आपदा से निपटने में भी सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के आग्रह पर आस्ट्रेलिया से एक करोड रूपए के कांस्ट्रेटर, 2500 आक्सीमीटर और 3000 थर्मल गन भिजवाई गई थी। 

उन्होंने बताया कि हमारी एसोसिएषन के मेलबर्न, एडीलेट इत्यादि शहरों में चैप्टर हैं जिनके द्वारा हरियाणावी संस्कृति को बढावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज को ‘एसोसिएषन ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ के पदाधिकारी ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ विधायक रणधीर सिंह गोलन व विधायक महीपाल ढांडा को भी एसोसिएषन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से गए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य तथा ‘एसोसिएषन ऑफ हरियाणा इन आस्ट्रेलिया’ के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sydney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD